पाकिस्तान में महिलाओं को मिली बड़ी राहत

रूढि़वादी मुस्लिम देश पाकिस्तान में महिलाओं की स्वतंत्रता को मजबूती देने के लिए एक बड़ा और सराहनीय कदम उठाया गया है। पाकिस्तान में पहली बार किसी पेट्रोल पंप पर केवल लड़कियों को काम पर रखा गया है।

By Test1 Test1Edited By: Publish:Tue, 21 Oct 2014 07:05 PM (IST) Updated:Tue, 21 Oct 2014 10:21 PM (IST)
पाकिस्तान में महिलाओं को मिली बड़ी राहत

इस्लामाबाद। रूढि़वादी मुस्लिम देश पाकिस्तान में महिलाओं की स्वतंत्रता को मजबूती देने के लिए एक बड़ा और सराहनीय कदम उठाया गया है। पाकिस्तान में पहली बार किसी पेट्रोल पंप पर केवल लड़कियों को काम पर रखा गया है।

लाहौर के पेट्रोल पंप जूम पर केवल लड़कियों को काम पर रखा है। यहां काम कर रही आयशा ने बताया कि पेट्रोल पंप पर अभी और लड़कियों को नौकरी देने की तैयारी है। लड़कियां दो शिफ्ट में काम करती हैं। पहली शिफ्ट सुबह आठ बजे से शाम पांच बजे तक और दूसरी शिफ्ट सुबह दस बजे से शाम सात बजे तक।

आयशा ने बताया कि लड़कियों को पुरुषों से अधिक वेतन दिया जाता है। उनकी भर्ती नियमित होती है जबकि पुरुषों को कांट्रैक्ट पर या दिहाड़ी पर रखा जाता है। पेट्रोल पंप के मैनेजर सईब ने कहा, हम भीड़भाड़ वाले इलाके में काम करते हैं। हमारे ग्राहक बंधे हुए हैं। इसलिए लड़कियों को काम पर रखने में कोई भी दिक्कत नहीं आई।

chat bot
आपका साथी