हादसों से डर कर बदलेगा मलेशियन एयरलाइंस का नाम

मलेशिया एयरलाइंस नाम बदलने की तैयारी में है। रिपोर्टो के मुताबिक कंपनी इस दिशा में गंभीरता से गौर कर रही है। दरअसल, पिछले कुछ महीनों से मलेशिया एयरलाइंस का समय कुछ ठीक नहीं चल रहा है। इस दौरान कंपनी को दो बड़े हादसों का सामना करना पड़ा। दोनों हादसे इतने बड़े और विवादित रहे हैं कि इतिहास शायद ही भूल पाए।

By Edited By: Publish:Mon, 28 Jul 2014 07:50 PM (IST) Updated:Mon, 28 Jul 2014 07:54 PM (IST)
हादसों से डर कर बदलेगा मलेशियन एयरलाइंस का नाम

क्वालालंपुर/लंदन। मलेशिया एयरलाइंस नाम बदलने की तैयारी में है। रिपोर्टो के मुताबिक कंपनी इस दिशा में गंभीरता से गौर कर रही है।

दरअसल, पिछले कुछ महीनों से मलेशिया एयरलाइंस का समय कुछ ठीक नहीं चल रहा है। इस दौरान कंपनी को दो बड़े हादसों का सामना करना पड़ा। दोनों हादसे इतने बड़े और विवादित रहे हैं कि इतिहास शायद ही भूल पाए। हाल में रूस-यूक्रेन सीमा पर हुए हादसे ने वैश्विक राजनीति में नई बहस छेड़ दी है। दूसरी तरफ एमएच 370 के गायब होने की वजहें अब तक सामने नहीं आई हैं।

तमाम विवादों और परेशानियों से मुक्ति पाने के लिए कंपनी नाम बदलने की दिशा में विचार कर रही है। विभिन्न मीडिया रिपोर्ट्स में कहा गया है कि विमानन कंपनी अपनी खोई हुई प्रतिष्ठा पाने के लिए नाम बदलने के साथ ही मार्गो का पुनर्गठन करने पर भी विचार कर रही है।

मलेशिया की प्रमुख विमानन कंपनी में अधिकतर हिस्सेदारी सरकार के पास है। विमानन कंपनी ने न केवल अपना नाम बदलने की तैयारी की है, बल्कि दो बड़े हादसों के बाद नए निवेशकों की तलाश में भी है।

इन दो विमान दुर्घटनाओं में 537 लोग मारे गए थे। मार्च में एमएच370 क्वालालंपुर से बीजिंग जा रहा विमान लापता हो गया। इसमें 239 लोग सवार थे। आज तक इस विमान का पता नहीं चल सका। इसके बाद इसी महीने कंपनी का बोइंग 777 एम्सटर्डम से क्वालालंपुर जा रहा विमान दुर्घटनाग्रस्त हुआ, जिसमें 298 लोग मारे गए।

जानें : मलेशियन विमान हादसे पर किसने क्या कहा ?

chat bot
आपका साथी