बोइंग अंतरिक्ष यान जल्द ही कराएगा अंतरिक्ष की सैर

अपनी विशेषज्ञता का अंतरिक्ष अभियानों में लाभ उठाते हुए बोइंग ने मानवयुक्त अंतरिक्ष उड़ान की परिकल्पना पर से पर्दा उठाया है। उम्मीद है कि इससे 2017 तक अंतरिक्ष यात्रियों को अंतरिक्ष में भेजा जाएगा।

By Edited By: Publish:Tue, 06 May 2014 06:33 PM (IST) Updated:Tue, 06 May 2014 06:33 PM (IST)
बोइंग अंतरिक्ष यान जल्द ही कराएगा अंतरिक्ष की सैर

वाशिंगटन। अपनी विशेषज्ञता का अंतरिक्ष अभियानों में लाभ उठाते हुए बोइंग ने मानवयुक्त अंतरिक्ष उड़ान की परिकल्पना पर से पर्दा उठाया है। उम्मीद है कि इससे 2017 तक अंतरिक्ष यात्रियों को अंतरिक्ष में भेजा जाएगा।

दरअसल नया क्रू स्पेस ट्रांसपोर्टेशन [सीएसटी-100] व्हीकल पृथ्वी की निम्न कक्षा तक चालक दल और कार्गो के परिवहन के लिए बनाया गया है। जिसका वित्ता पोषण नासा ने किया है। इस अंतरिक्ष यान की शुरुआत अंतरिक्ष यात्रियों को अंतरराष्ट्रीय स्पेस स्टेशन [आइएसएस] ले जाने के साथ किया जाएगा। बोइंग के कमर्शियल क्रू प्रोग्राम के लिए क्रू एंड मिशन ऑपरेशंस के निदेशक क्रिस फ‌र्ग्यूसन ने कहा कि हम वास्तव में व्यावसायिक अंतरिक्ष बाजार में कदम रख रहे हैं।

उन्होंने कहा कि अब हमें नासा के अलावा अपने संभावित ग्राहकों के बारे में विचार करना होगा। हाल में ही बोइंग ने अपने सहयोगी बिगेलो एयरोस्पेस के साथ भविष्य के व्यावसायिक अंतरिक्षयान का प्रदर्शन किया था। इस अंतरिक्षयान में चालक दल के सात सदस्यों के लिए जगह होगी और यह कार्गो को कक्षा में ले जाने में सक्षम होगा।

chat bot
आपका साथी