ब्रिटिश संसद के सामने लगी बापू की प्रतिमा

ब्रिटेन में शनिवार का दिन ऐतिहासिक रहा। उसने भारत से ब्रिटिश साम्राज्य को उखाड़ फेंकने वाले राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को शानदार श्रद्धांजलि दी। बापू की 9 फुट ऊंची तांबे की प्रतिमा का लंदन स्थित ब्रिटिश संसद के सामने ऐतिहासिक पार्लियामेंट स्क्वायर में ब्रिटेन के प्रधानमंत्री डेविड कैमरन और भारतीय वित्त

By Tilak RajEdited By: Publish:Sat, 14 Mar 2015 09:25 AM (IST) Updated:Sat, 14 Mar 2015 08:50 PM (IST)
ब्रिटिश संसद के सामने लगी बापू की प्रतिमा

लंदन। ब्रिटेन में शनिवार का दिन ऐतिहासिक रहा। उसने भारत से ब्रिटिश साम्राज्य को उखाड़ फेंकने वाले राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को शानदार श्रद्धांजलि दी। बापू की 9 फुट ऊंची तांबे की प्रतिमा का लंदन स्थित ब्रिटिश संसद के सामने ऐतिहासिक पार्लियामेंट स्क्वायर में ब्रिटेन के प्रधानमंत्री डेविड कैमरन और भारतीय वित्त मंत्री अरुण जेटली ने अनावरण किया।

इसे महज संयोग नहीं बल्कि इतिहास की विडंबना कहा जा सकता है कि तत्कालीन ब्रिटिश प्रधानमंत्री विंस्टन चर्चिल ने अध नंगा फकीर कह कर जिस महात्मा गांधी का मजाक उड़ाया था, आज उन्हीं बापू की प्रतिमा चर्चिल की स्टैच्यू के बगल में विराजमान है। मंडेला व लिंकन की प्रतिमाएं भी साथ मेंगांधीवाद को अपने संघर्ष का हथियार बनाने वाले दक्षिण अफ्रीका के पूर्व राष्ट्रपति नेल्सन मंडेला और अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति अब्राहम लिंकन की मूर्तियां भी गांधी प्रतिमा के साथ ही पार्लियामेंट स्क्वायर में लगी हैं।

शनिवार को लंदन की ठंडी सुबह में जब गांधी प्रतिमा का अनावरण किया गया तो सदी के महानायक अमिताभ बच्चन, गांधी जी के पोते गोपाल कृष्ण गांधी, ब्रिटेन की वित्त मंत्री प्रीति पटेल और गांधी प्रतिमा स्मारक निधि के संस्थापक लार्ड मेघनाद देसाई सहित भारी तादाद में अप्रवासी भारतीय और स्थानीय नागरिक भी मौजूद थे। गांधी के प्रिय भजन का गायन हुआ। समारोह में गांधी जी का प्रिय भजन 'रघुपति राघव राजाराम...' का भी गायन किया गया।

अपने संबोधन में ब्रिटिश प्रधानमंत्री कैमरन ने कहा कि यह प्रतिमा दुनिया के सबसे पुराने लोकतंत्र और सबसे बड़े लोकतंत्र के बीच कायम खास दोस्ती की प्रतीक है। जेटली का कहना था, 'यह ऐतिहासिक क्षण है। भारत और ब्रिटेन समान मूल्यों को मानने वाले बराबर के साझीदार हैं।

इसे भी पढ़ें: महान प्रेरणा का सम्मान

ब्रिटिश शिल्पकार ने बनाई प्रतिमा

राष्ट्रपिता की इस ऐतिहासिक प्रतिमा का ब्रिटिश शिल्पकार फिलिप जैक्सन ने निर्माण किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि उनकी यह रचना आतंकवाद के खिलाफ वैश्विक लड़ाई में प्रेरणा का स्रोत बनेगी।1931 के फोटो के आधार बनी मूर्तिजैक्सन ने गांधी की यह प्रतिमा बापू की ब्रिटिश प्रधानमंत्री के कार्यालय 10, डाउनिंग स्ट्रीट के बाहर उतारी गई तस्वीर के आधार पर बनाई है।

प्रतिमा में महात्मा गांधी को धोती पहने और शाल में लिपटे दिखाया गया है। महात्मा गांधी के दक्षिण अफ्रीका से भारत लौटने की सौवीं वर्षगांठ के मौके पर इस प्रतिमा का अनावरण किया जाना उल्लेखनीय है।

इसे भी पढ़ें: काटजू के गांधी पर फिर विवादित बोल, बताया पाखंडी

इसे भी पढ़ें: लंदन में गांधी प्रतिमा के अनावरण में शरीक होंगे बिग बी

chat bot
आपका साथी