Move to Jagran APP

लंदन में गांधी प्रतिमा के अनावरण में शरीक होंगे बिग बी

लंदन के पार्लियामेंट स्क्वायर में शनिवार को महात्मा गांधी की प्रतिमा अनावरण में महानायक अभिताभ बच्चन भी शामिल होंगे।

By Gunateet OjhaEdited By: Published: Thu, 12 Mar 2015 06:14 PM (IST)Updated: Thu, 12 Mar 2015 09:56 PM (IST)

मुंबई। लंदन के पार्लियामेंट स्क्वायर में शनिवार को महात्मा गांधी की प्रतिमा अनावरण में महानायक अभिताभ बच्चन भी शामिल होंगे।

ब्रिटेन के संस्कृति, मीडिया और खेल विभाग (डीसीएमएस) ने इस खबर को ट्विटर पर साझा किया है। डीसीएमएस ने ट्वीट किया, 'हमें खुशी है कि अमिताभ बच्चन शनिवार को गांधी प्रतिमा के अनावरण कार्यक्रम में शामिल होंगे।' 72 वर्षीय बच्चन ने इस पोस्ट को रीट्वीट किया है।

यह प्रतिमा कांस्य की बनी हुई है। इसका अनावरण वित्त मंत्री अरुण जेटली करेंगे। प्रतिमा का अनावरण महात्मा गांधी के दक्षिण अफ्रीका से भारत लौटने के 100 साल पूरे होने के उपलक्ष्य में किया जा रहा है। कार्यक्रम में महात्मा गांधी के पोते और पश्चिम बंगाल के पूर्व राज्यपाल गोपालकृष्ण गांधी बापू के व्यक्तित्व पर प्रकाश डालेंगे।

आठ मई को रिलीज होगी 'पीकू'

अमिताभ बच्चन अभिनीत कॉमेडी-ड्रामा फिल्म 'पीकू' आठ मई को रिलीज होगी। इसमें दीपिका पादुकोण और इरफान खान भी नजर आएंगे। बच्चन ने ट्वीट कर यह जानकारी दी।


This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.