अमेरिकी चुनाव में तीन भारतीय महिलाएं इतिहास बनाने की दौड़ में

भारतीय मूल की प्रमिला जयपाल प्रतिनिधि सभा में पहुंचने के लिए वाशिंगटन से भाग्य आजमा रही हैं तो कमला हैरिस कैलीफोर्निया से सीनेट में पहुंचने की दावेदार हैं।

By Sanjeev TiwariEdited By: Publish:Fri, 19 Aug 2016 05:08 PM (IST) Updated:Fri, 19 Aug 2016 05:37 PM (IST)
अमेरिकी चुनाव में तीन भारतीय महिलाएं इतिहास बनाने की दौड़ में

वाशिंगटन, प्रेट्र। अमेरिका में नवंबर महीने में होने वाले चुनाव में अगर हिलेरी क्लिंटन रिकॉर्ड बनाने का प्रयास करेंगी तो भारतीय मूल की तीन महिलाएं भी संसदीय चुनाव के लिए भाग्य आजमाएंगी। वैसे कुल 19 महिला उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं।

भारतीय मूल की प्रमिला जयपाल प्रतिनिधि सभा में पहुंचने के लिए वाशिंगटन से भाग्य आजमा रही हैं तो कमला हैरिस कैलीफोर्निया से सीनेट में पहुंचने की दावेदार हैं। इसी प्रकार से लतिका मैरी थॉमस प्रतिनिधि सभा के लिए फ्लोरिडा से उम्मीदवार हैं। जयपाल और कमला डेमोक्रेटिक पार्टी की उम्मीदवार हैं जबकि लतिका रिपब्लिकन पार्टी की प्रत्याशी हैं। कमला हैरिस अगर जीतीं तो वह सीनेट में पहुंचने वाली दूसरी अश्वेत महिला होंगी। पहली बार 1992 में कैरल मोजले वहां चुनाव जीतकर पहुंची थीं।

पढ़ेंः यूके में दूसरे जातीय समूहों के मुकाबले भारतीय ज्यादा शिक्षित: रिपोर्ट

कमला हैरिस को राष्ट्रपति बराक ओबामा ने कैलीफोर्निया का अटॉर्नी जनरल नियुक्त किया था। मौजूदा समय में कैलीफोर्निया से जीते अमी बेरा अमेरिकी संसद में हैं। वह अभी तक अमेरिकी संसद का चुनाव जीते भारतीय मूल के तीन लोगों में शामिल हैं। महिला प्रत्याशियों की सूची में चीनी मूल की डेनिस गीत्सम और थाई मूल की टैमी डकवर्थ हैं। जबकि एक अन्य उम्मीदवार मिस्टी स्नो घोषित रूप से किन्नर हैं।

पढ़ेंः अमेरिका के कई शहरों में ट्रंप की न्यूड प्रतिमा, विवाद के बाद हटवाईं गई

chat bot
आपका साथी