200 स्कूली छात्राओं की आतंकियों से शादी

खुद को बोको हरम का नेता अबुबकर बताने वाले व्यक्ति ने अगवा 200 स्कूली छात्राओं आतंकी लड़कों से कराने का दावा किया है।

By Gunateet OjhaEdited By: Publish:Sat, 01 Nov 2014 05:13 PM (IST) Updated:Sat, 01 Nov 2014 05:54 PM (IST)
200 स्कूली छात्राओं की आतंकियों से शादी

लागोस। खुद को नाइजीरिया के आतंकी संगठन बोको हरम का नेता अबुबकर शेकाऊ बताने वाले एक व्यक्ति ने दावा किया है कि बोको हरम द्वारा 6 माह पहले अगवा की गई 200 स्कूली छात्राओं की संगठन के ल़़डाकों से शादी कर दी गई है। गौरतलब है कि सरकार ने हाल ही में बोको हरम से समझौते का दावा करते हुए कहा था कि ल़़डकियां जल्द रिहा हो जाएंगी। शेकाऊ ने सरकार के साथ संघर्ष विराम समझौते से भी इंकार किया। नाइजीरियाई सेना ने 17 अक्टूबर को चरमपंथियों के साथ संघर्ष विराम की घोषणा की थी। शेकाऊ ने कहा कि ल़़डकियों ने इस्लाम धर्म अपना लिया था और अगवा होने के बाद ही उनकी शादी करा दी गई थी। गौरतलब है कि करीब छह महीने पहले 200 से ज्यादा स्कूली छात्राओं के अपहरण की घटना सामने आने के बाद बोको हरम की अंतरराष्ट्रीय स्तर पर क़़डी निंदा हुई थी।

न्यूज एजेंसी को देते हैं वीडियो

बोको हरम के आतंकी अक्सर वीडियो संदेश जारी करते रहते हैं। वे ये संदेश ऑनलाइन पोस्ट करने से पहले इसकी एक प्रति फ्रांसीसी संवाद समिति को जरूरत देते हैं। आतंकी संगठन के ताजा वीडियो से इस बात को लेकर शंका पैदा हो गई है कि प़़डोसी देश चाड में आतंकियों और सरकार के बीच चल रही बातचीत से ल़़डकियों की रिहाई होगी या नहीं। लंबे समय से चल रहा है संघर्ष बोको हरम साल 2009 से संघर्षरत है और इस साल करीब 2000 नागरिक मारे जा चुके हैं।

पढ़ेंः चीन ने पूरा किया चांद से वापसी का मिशन

पढ़ेंः इस अभिनेत्री के साथ हुई अमनावीय हरकत जानकर चौंक जाएंगे

chat bot
आपका साथी