सीनियर राष्ट्रीय तीरंदाजीः दीपिका कुमारी को दोहरी स्वर्णिम सफलता

मेजबान टीम हरियाणा के खिलाड़ियों ने भी प्रतियोगिता में अपना जौहर दिखाते हुए पदक हासिल किए।

By ShivamEdited By: Publish:Wed, 29 Mar 2017 10:03 PM (IST) Updated:Wed, 29 Mar 2017 10:07 PM (IST)
सीनियर राष्ट्रीय तीरंदाजीः दीपिका कुमारी को दोहरी स्वर्णिम सफलता
सीनियर राष्ट्रीय तीरंदाजीः दीपिका कुमारी को दोहरी स्वर्णिम सफलता

जागरण संवाददाता, फरीदाबाद। सीनियर राष्ट्रीय तीरंदाजी प्रतियोगिता में झारखंड के तीरंदाजों ने अपना दबदबा बरकरार रखा। झारखंड की दीपिका कुमारी ने रिकर्व की व्यक्तिगत और मिक्स्ड स्पर्धा दोनों में स्वर्ण पदक हासिल किया। मेजबान टीम हरियाणा के खिलाडि़यों ने भी प्रतियोगिता में अपना जौहर दिखाते हुए पदक हासिल किए।

बुधवार को हुए रिकर्व के मिक्स्ड डबल्स मुकाबलों में झारखंड की दीपिका कुमारी और जयंत तालुकदार ने स्वर्ण पदक हासिल किया, जबकि असम की प्रोमिला और संजय ने रजत पदक से संतोष करना पड़ा। तीसरे स्थान पर रहते हुए महाराष्ट्र की भाग्यश्री और प्रवीन जाधव ने कांस्य पदक पर कब्जा जमाया।

रिकर्व व्यक्तिगत स्पर्धा में भी झारखंड की दीपिका कुमारी ने स्वर्ण पदक प्राप्त किया। झारखंड की अंकिता ने रजत पदक हासिल किया। तीसरे स्थान पर आरएसपीबी की प्रीति रहीं। उन्हें कांस्य पदक मिला।

पुरुष रिकर्व की व्यक्तिगत स्पर्धा में पीएसपीबी के अतानु दास को स्वर्ण पदक मिला। दूसरे स्थान पर अरुणाचल प्रदेश के एन जेमसन ¨सह ने रजत पदक हासिल किया। इसके अलावा तीसरे स्थान पर रहते हुए महाराष्ट्र के प्रवीण जाधव ने कांस्य पदक हासिल किया। पुरुषों की टीम स्पर्धा में महाराष्ट्र की टीम ने पहला स्थान हासिल करते हुए स्वर्ण पदक हासिल किया। दूसरा स्थान एसएससीबी के खिलाडि़यों ने हासिल करते हुए रजत पदक पर कब्जा जमाया। तीसरे स्थान पर आरएसपीबी टीम ने रहते हुए कांस्य पदक जीता।

महिलाओं की टीम स्पर्धा में आरएसपीबी ने पहला स्थान प्राप्त करते हुए स्वर्ण पदक हासिल किया, जबकि झारखंड की टीम दूसरे स्थान पर रही। तीसरा स्थान हरियाणा की टीम ने हासिल करते हुए कांस्य पदक पर कब्जा जमाया।

chat bot
आपका साथी