दबंग मुंबई के सामने जीत का खाता खोलने की चुनौती : रितु

कोल इंडिया हॉकी इंडिया लीग (एचआईएल) का चौथा सत्र अब तक दबंग मुंबई के लिए कामयाबी नहीं ला सका है। इस टीम के लिए पिछले सत्र भी अच्छे नहीं रहे थे। चार मैच खेलने के बाद भी जे स्टेसी की टीम के लिए जीत का स्वाद चखना बाकी है।

By sanjay savernEdited By: Publish:Tue, 02 Feb 2016 08:04 PM (IST) Updated:Tue, 02 Feb 2016 08:08 PM (IST)
दबंग मुंबई के सामने जीत का खाता खोलने की चुनौती : रितु

(रितु रानी का कॉलम)

कोल इंडिया हॉकी इंडिया लीग (एचआईएल) का चौथा सत्र अब तक दबंग मुंबई के लिए कामयाबी नहीं ला सका है। इस टीम के लिए पिछले सत्र भी अच्छे नहीं रहे थे। चार मैच खेलने के बाद भी जे स्टेसी की टीम के लिए जीत का स्वाद चखना बाकी है।

दबंग मुंबई का मुकाबला बुधवार को रांची रेज से होना है, जो रणनीतिक तौर पर कमाल का प्रदर्शन कर रही है। देखना होगा कि अपने घर में पहले दोनों मैच हारने वाली टीम दबंग मुंबई जीत का खाता खोल पाएगी या नहीं।

ऐसा नहीं कि दबंग मुंबई कमजोर दिखाई दे रही हो। कलिंगा लांसर्स के खिलाफ रविवार को हुए मैच में उसने पिछड़ने के बाद शानदार वापसी की थी। तीसरा क्वार्टर और चौथे की शुरुआत उसने पूरी तरह उसने अपने नाम की थी। लेकिन दिक्कत यह है कि मैच के कुछ हिस्सों में तो वो हावी होती है। बाकी जगह चूक करना उसे भारी पड़ता है।

मुंबई ने अब तक महज छह गोल किए हैं, जिनमें चार फील्ड गोल हैं। इनमें से तीन फ्लोरियन फुक्स के नाम हैं। इससे आप समझ सकते हैं कि फॉरवर्ड लाइन में यह टीम पूरी तरह फुक्स के इर्द-गिर्द दिख रही है।

दूसरी तरफ रांची रेज की टीम है, जिसके फील्ड से ज्यादा पेनाल्टी कॉर्नर पर गोल हैं। हरेंद्र सिंह की टीम ने लगातार साबित किया है कि भले ही एक फील्ड गोल पर दो गोल मिलते हों, लेकिन पेनाल्टी कॉर्नर की अहमियत किसी भी तरह कम नहीं है।

एश्ले जैक्सन तो टीम की धुरी बने ही हुए हैं। संदीप सिंह ने भी पिछले मैच में गोल करके अपनी वापसी का एलान कर दिया है। यह मुकाबला दो ऐसी टीमों के बीच है, जिनमें से एक टीम यानी रांची रेज पूरी तरह स्थापित नजर आ रही है। जबकि दूसरी टीम, यानी दबंग मुंबई के सामने चुनौतियां ही चुनौतियां हैं।

खेल की खबरों के लिए यहां क्लिक करें

क्रिकेट की खबरों के लिए यहां क्लिक करें

chat bot
आपका साथी