डेविस कप: भांबरी करेंगे भारतीय अभियान की शुरुआत, पेस पर रहेंगी नजरें

डेविस कप में भारत के अभियान की शुरुआत युकी भांबरी करेंगे। इसके अलावा लिएंडर पेस पर सबकी निगाहें होंगी जिन्होंने विष्णु वर्धन के साथ जोड़ी बनाई है।

By Bharat SinghEdited By: Publish:Thu, 02 Feb 2017 03:37 PM (IST) Updated:Thu, 02 Feb 2017 03:45 PM (IST)
डेविस कप: भांबरी करेंगे भारतीय अभियान की शुरुआत, पेस पर रहेंगी नजरें
डेविस कप: भांबरी करेंगे भारतीय अभियान की शुरुआत, पेस पर रहेंगी नजरें

पुणे, पीटीआइ। डेविस कप में भारत के दिग्गज टेनिस खिलाड़ी लिएंडर पेस पर सबकी निगाहें लगी रहेंगी। संभव है कि यह पेस का आखिरी डेविस कप हो और उनकी कोशिश इसमें डबल्स मुकाबलों की जीत का विश्व रिकॉर्ड बनाने पर होगी। एशिया/ओसीनिया ग्रुप 1 में भारत का मुकाबला अपेक्षाकृत कमजोर न्यूजीलैंड से होगा।

18 बार के ग्रैंड स्लैम विजेता लिएंडर पेस का यह 55वां डेविस कप होगा। पेस और इटली के निकोला पीट्रैंगली ने 42 डबल्स मुकाबलों में जीत हासिल की है। पेस अगर शनिवार शनिवार के मैच में जीत जाते हैं तो वह डेविस कप के इतिहास में डबल्स के सबसे सफल खिलाड़ी बन जाएंगे।

हालांकि, पेस को डेविस कप में अपने पसंदीदा साकेत मायनेनी के साथ जोड़ी बनाने का मौका नहीं मिला। साकेत पिछले महीने चेन्नई ओपन के दौरान पैर में लगी चोट के कारण डेविस कप से बाहर हैं। डेविस कप में भारत के कप्तान आनंद अमृतराज ने बताया कि मायनेनी अपनी चोट से नहीं उबर सके हैं। यह आनंद के लिए भी डेविस कप में कप्तानी का आखिरी मौका है।

पेस ने आखिरी समय में शामिल किए गए और लंदन ओलंपिक के अपने जोड़ीदार विष्णु वर्धन के साथ जोड़ी बनाई है। पेस और वर्धन का मुकाबला टूर्नामेंट के दूसरे दिन कीवी जोड़ी आर्तेम लिताक और माइकल वीनस से होगा।

वर्धन को बोपन्ना के न होने से डेविस कप की टीम में शामिल किया गया है। आनंद अमृतराज ने बताया कि रोहन बोपन्ना को तीन लोगों ने फोन किया था। भारत के शीर्ष डबल्स खिलाड़ी बोपन्ना के बारे में आनंद ने कहा कि उन्होंने बोपन्ना को फोन नहीं किया, उन्हें नहीं पता कि क्या मामला है। पेस ने कहा कि वह बोपन्ना को फोन करना चाहते थे, पर उन्हें ऐसा करने से रोक दिया गया। हालांकि, उन्होंने यह नहीं बताया कि उन्हें किसने रोका।

खेल की खबरों के लिए यहां क्लिक करें

पेस और बोपन्ना ने रियो ओलंपिक के लिए जोड़ी बनाई थी, हालांकि यह जोड़ी पहले ही दौर में बाहर हो गई थी।

भारत के अभियान की शुरुआत 368वें नंबर के खिलाड़ी युकी भांबरी न्यूजीलैंड के नंबर एक और विश्व में 414वें नंबर के खिलाड़ी फिन तेरने के खिलाफ करेंगे। 206 नंबर के रामकुमार रामानाथन को 417वीं रैंक के जोस स्टैथम के साथ भिड़ना है। कागजों पर भारतीय टीम अपने घर में होने और ऊंची रैंकिंग की वजह से फायदे में दिख रही है। देखना होगा कि असल में भी भारतीय टीम न्यूजीलैंड पर जीत हासिल करती है या नहीं।

क्रिकेट की खबरों के लिए यहां क्लिक करें

chat bot
आपका साथी