दिव्यांग व्यक्ति ने दिखाया अपनी प्रतिभा का हुनर, वीडियो देख आपकी आंखें हो जाएंगी नम

इस क्रम में वह कई बार असफल भी होता है लेकिन वह हार नहीं मानता है और निरंतर कोशिश करता रहता है। इसके बाद वह अपने काम में सफल हो पाता है।

By Umanath SinghEdited By: Publish:Wed, 13 May 2020 11:54 AM (IST) Updated:Wed, 13 May 2020 11:54 AM (IST)
दिव्यांग व्यक्ति ने दिखाया अपनी प्रतिभा का हुनर, वीडियो देख आपकी आंखें हो जाएंगी नम
दिव्यांग व्यक्ति ने दिखाया अपनी प्रतिभा का हुनर, वीडियो देख आपकी आंखें हो जाएंगी नम

नई दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क। सोशल मीडिया पर एक वीडियो बड़ी तेजी से वायरल हो रहा है, जिसे देख आप न केवल भावुक हो उठेंगे, बल्कि आपके आत्मविश्वास को भी बल मिलेगा। इस वीडियो में एक दिव्यांग व्यक्ति ने जिस तरह से अपनी मजबूरी और असफलता को सफलता में बदल दिया है, वह वाकई प्रशंसनीय है। इस वीडियो में साफ देखा जा रहा है कि एक व्यक्ति जो कि दिव्यांग है और उसके दोनों हाथ नहीं है, वह अपने पैरों की मदद से जमीन से मिट्टी उठाकर पास में खड़ी ट्रॉली में भर रहा है।

You only fail if you QUIT🙏 pic.twitter.com/wWfIg7yO8Y— Susanta Nanda IFS (@susantananda3) May 13, 2020

वह निरंतर कोशिश करता रहता है

इस क्रम में वह कई बार असफल भी होता है, लेकिन वह हार नहीं मानता है और निरंतर कोशिश करता रहता है। इसके बाद वह अपने काम में सफल हो पाता है। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि दिव्यांग व्यक्ति जब कुदाल से मिट्टी को ट्रॉली में फेंकता है, तो कई बार मिट्टियां ट्रॉली के बदले जमीन पर ही गिर जाती है। इसके बावजूद वह अपने काम को शिद्दत से करते रहता है।

इस वीडियो को सुशांत नंदा ने शेयर किया है

इस वीडियो को भारतीय वन सेवा के अधिकारी सुशांत नंदा ने सोशल मीडिया ट्विटर पर अपने अकांउट से शेयर किया है। इसके कैप्शन में उन्होंने लिखा है- आप उस वक्त असफल होते हैं जब आप हार मान लेते हैं।

वीडियो को 12 हजार लोग देख चुके हैं

सुशांत नंदा के इस वीडियो को खबर लिखे जाने तक 12 हजार से अधिक लोग देख चुके हैं और 1 हजार से अधिक लोगों ने लाइक किया है। वहीं, 35द लोगों ने इसे रीट्वीट किया है। जबकि 20 लोगों ने कमेंट किए हैं, जिनमें उन्होंने दिव्यांग व्यक्ति के हौसले को सलाम किया है।

एक यूजर ने लिखा है-आपको दिल से सलाम करता हूं

एक यूजर प्रेम ने लिखा है- प्रेरणात्मक है, जय हो। एक अन्य यूजर विवेक रैना ने लिखा है- प्रेरणादायक है, कभी हार नहीं माननी चाहिए । एक अन्य यूजर सिद्धार्थ ने लिखा है- भाई, आपको दिल से सलाम करता हूं।

chat bot
आपका साथी