हाथी ने पेश की मानवता की मिशाल, वीडियो देख नम हो जाएंगी आंखें

इस वीडियो को भारतीय वन सेवा के अधिकारी सुशांत नंदा ने सोशल मीडिया ट्विटर पर अपने अकांउट से शेयर किया है। इसके कैप्शन में उन्होंने लिखा है- जब तक हम अपनी चीज़ों को साझा नहीं करते हैं। तब तक हमें इसका अहसास नहीं होता है।

By Umanath SinghEdited By: Publish:Sun, 08 Nov 2020 03:17 PM (IST) Updated:Sun, 08 Nov 2020 03:17 PM (IST)
हाथी ने पेश की मानवता की मिशाल, वीडियो देख नम हो जाएंगी आंखें
इस विशाल और सुशील जानवर से हमें सीखने की जरूरत है।

नई दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क। सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसे देख आपकी आंखें नम हो जाएंगी। इस वीडियो में हाथी ने जिस तरह से मानवता की मिशाल पेश की है। वह प्रशंसनीय है। इस वीडियो में साफ़ देखा जा रहा है कि एक हाथी मस्त होकर नारियल अथवा खजूर के पत्ते खा रहा है। वहीं, दूर में खड़ा गाय का बछड़ा देख रहा होता है। तभी उसके मन में आता है, चलो मिलकर खाते हैं और वह हाथी के पास जाकर पत्ते खाने लगता है। कुछ पल के लिए हाथी अपने खाने में मस्त रहा। इसके बाद हाथी को बछड़े पर दया आ जाती है। वह सोचता है, भूख तो मुझे भी लगी है, लेकिन लगता है कि बछड़ा ज्यादा भूखा है। उस समय वह अपनी सूंढ़ की मदद से सारे पत्ते बछड़े को खाने दे देता है। वीडियो बेहद दर्शनीय है।

For pleasure has no relish unless we share....

Lot to learn from this gentle giant. Shared. pic.twitter.com/ftkoKS2NmA

— Susanta Nanda IFS (@susantananda3) November 6, 2020

इस वीडियो को भारतीय वन सेवा के अधिकारी ने शेयर किया है

इस वीडियो को भारतीय वन सेवा के अधिकारी सुशांत नंदा ने सोशल मीडिया ट्विटर पर अपने अकांउट से शेयर किया है। इसके कैप्शन में उन्होंने लिखा है- जब तक हम अपनी चीज़ों को साझा नहीं करते हैं। तब तक हमें इसका अहसास नहीं होता है। इस विशाल और सुशील जानवर से हमें सीखने की जरूरत है।  इस वीडियो को खबर लिखे जाने तक 14 हजार बार देखा गया है।

वहीं, 2 हजार लोगों ने वीडियो को लाइक किया है और तकरीबन 300 लोगों ने रीट्वीट किया है। कुछ लोगों ने कमेंट्स भी किए हैं, जिसमें उन्होंने हाथी की जमकर तारीफ की है। एक यूज़र देवेंद्र ने गीता का श्लोक शेयर हुए लिखा है-

विद्याविनयसम्पन्ने ब्राह्मणे गवि हस्तिनि।

शुनि चैव श्वपाके च पण्डिताः समदर्शिनः॥

वे ज्ञानीजन विद्या विनययुक्त ब्राह्मण में  गौ,हाथी,कुत्ते और चाण्डाल में भी समदर्शी ही होते हैं

chat bot
आपका साथी