तीन पत्नियों के साथ रहने वाला ये शख्स खफा होने पर देता है अनोखी सजा

रूस के एक इलाके में रहने वाले एक शख्स की तीन पत्नियां हैं, खास बात ये है कि वो उनसे नाराज होने पर अजीब तरीके से उन्हें दंडित करता है।

By Molly SethEdited By: Publish:Mon, 12 Nov 2018 12:49 PM (IST) Updated:Mon, 12 Nov 2018 12:49 PM (IST)
तीन पत्नियों के साथ रहने वाला ये शख्स खफा होने पर देता है अनोखी सजा
तीन पत्नियों के साथ रहने वाला ये शख्स खफा होने पर देता है अनोखी सजा

तीन पत्नियां, एक कानूनी आैर दो मर्जी से साथ

रूस के व्लादीमीर ऑब्लास्ट इलाके में 34 साल का इवान सुखोव नाम का एक शख्स रहता है। इवान की तीन पत्नियां हैं। आप कहेंगे कि इसमें खास बात क्या है, तो जनाब है क्योंकि रूस के कानून के मुताबिक तो वे एक ही महिला से शादी कर सकते हैं आैर 11 साल पहले वे एेसा कर चुके हैं। नतालिया उनकी कानूनी पत्नी हैं। इसके बाद उनके जीवन में आने वाली दो स्त्रियां एना आैर मदीना अपनी मर्जी आैर आपसी सहमती से उनके साथ हैं। 

अनोखी सजा 

उससे भी खास है इवान का अपनी पत्नियों से खफा होने का अंदाज। जब वे अपनी पत्नियों में से किसी से नाराज हो जाते हैं तो किसी तरह का दुर्व्यवहार या हिंसा नहीं करते, बल्कि कुछ अलग ही करते हैंं। उस पत्नी से वो फिजिकली दूरी बना लेते हैं आैर करीब एक महीने तक उन्हें अपने कमरे या बिस्तर पर आने की इजाजत नहीं देते। उनकी पत्नियां उनसे इतना प्यार करती हैं कि उनको ये दूरी खासी भारी पड़ती है।

आैर पत्नियां ज्यादा बच्चे   

वैसे इवान इतने से ही संतुष्ट नहीं हैं। डेली मेल के मुताबिक उनका सपना है कि वे आैर महिलाआें को अपनी पत्नी बनायें आैर उनसे कम से कम 50 बच्चों के पिता बने। हांलाकि उनकी आधिकारिक पत्नी नतालिया जो हॉस्पिटल में नर्स के तौर पर काम करती हैं, पहले इन शादियों के खिलाफ थीं। बाद में उन्होंने अपनी राय बदल ली क्योंकि वे समझ गर्इं कि इवान वास्तव में एक काफी बड़ा परिवार चाहते हैं। इसके बाद उनकी जिंदगी में एना आैर मदीना आर्इं। इनसे सुखोव के अब तक 9 बच्चे हैं जिसमे से 6 बच्चे नटालिया से और 3 एना से हैं आैर अब एना उनके 10वें आैर अपने चौथे बच्चे को जन्म देने जा रही हैं।

एक घर में रहते हैं सब 

सुखोव अपने परिवार के साथ 3 कमरे के फ्लैट में रहते हैं, लेकिन अब वे इसे बेचकर एक बड़ा घर खरीदने की सोच रहे हैं। सुखोव का एक निजी कमरा है और वह हर शाम अपनी एक पत्नी के साथ वहां रहते हैं। नतालिया के मुताबिक वह उन लोगों को क्रम से अपने कमरे बुलाते हैं। जब वे किसी से नाराज हो जाते हैं तो एक महीने तक अपने कमरे में ना बुला कर सजा देते हैं। बहरहाल उनकी तीनों पत्नियों को ये व्यवस्था पसंद है आैर वे खुशी से साथ रहती हैं।  सुखोव ने मदीना नाम की मुस्लिम महिला से हाल में ही शादी की है। मदीना का परिवार पहले इस रिश्ते के लिए सहमत नहीं था पर उन्होंने इवान के प्यार में सबसे रिश्ता तोड़ने का निर्णय लिया। 

chat bot
आपका साथी