व्यक्ति को डॉगी को सताना पड़ा महंगा, वीडियो देख हंसी नहीं रोक पाएंगे

इस वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि एक व्यक्ति स्ट्रीट डॉग को पकड़ लेता है। यह देख कुछ लोग सड़क किनारे खड़े हो जाते हैं। वहीं व्यक्ति भीड़ देख इतराने लगता है। इसके बाद व्यक्ति डॉगी के दोनों कान को पकड़ कर घुमाने लगा है।

By Umanath SinghEdited By: Publish:Mon, 01 Nov 2021 03:31 PM (IST) Updated:Mon, 01 Nov 2021 03:31 PM (IST)
व्यक्ति को डॉगी को सताना पड़ा महंगा, वीडियो देख हंसी नहीं रोक पाएंगे
इस वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि एक व्यक्ति स्ट्रीट डॉग को पकड़ लेता है।

नई दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क। सोशल मीडिया पर एक वीडियो खूब वायरल हो रहा है, जिसे देख आप अपनी हंसी नहीं रोक पाएंगे। वीडियो में व्यक्ति को डॉगी को सताना महंगा पड़ रहा है। इस वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि एक व्यक्ति डॉगी के साथ मस्ती करता नजर आ रहा है। हालांकि, इस तरह की हरकत किसी जीव के साथ नहीं करना चाहिए।

इस वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि एक व्यक्ति स्ट्रीट डॉग को पकड़ लेता है। यह देख कुछ लोग सड़क किनारे खड़े हो जाते हैं। वहीं, व्यक्ति भीड़ देख इतराने लगता है। इसके बाद व्यक्ति डॉगी के दोनों कान को पकड़ कर घुमाने लगा है। उस समय डॉगी बचने का हरसंभव प्रयास करता है।

Karma 🙏🙏 pic.twitter.com/AzduZTqXH6

— Susanta Nanda IFS (@susantananda3) October 31, 2021

इसके बावजूद व्यक्ति की पकड़ से डॉगी बाहर नहीं निकल पाता है। यह देख डॉगी असहाय होकर चिल्लाने लगता है। यह देख लोग हंसने लगते हैं। लोगों को हंसते देख व्यक्ति और इतराने लगता है। इसके बाद व्यक्ति डॉगी की कानों को पकड़कर जोर-जोर से घुमाने लगता है। वहीं, डॉगी चिल्लाता रहता है।

तभी एक गाय की नजर व्यक्ति पर पड़ती है और वह व्यक्ति को हरकत को देखकर बेहद दुखी होती है। उस समय गाय व्यक्ति को सबक सिखाने की ठान लेती है और फिर गाय दौड़कर आती है और व्यक्ति को जोरदार टक्कर मारता है। इससे व्यक्ति दूर जा गिरता है। यह देख सभी हंसने लगते हैं। वहीं, व्यक्ति जमीन पर गिरा पड़ा रहता है। वीडियो देख ऐसा लगता है कि व्यक्ति को गंभीर चोट लगी है। सोशल मीडिया पर लोग व्यक्ति की करतूत की आलोचना कर रहे हैं।

इस वीडियो को सुशांत नंदा ने शेयर की है

इस वीडियो को भारतीय वन सेवा के अधिकारी सुशांत नंदा ने सोशल मीडिया ट्विटर पर अपने अकांउट से शेयर किया है। इसके कैप्शन में उन्होंने लिखा है- हर कोई मास्क पहनना जाता है। सुशांत नंदा के इस वीडियो को 1 लाख 44 बार देखा गया है और लगभग 15 हजार से अधिक लोगों ने लाइक किया है। वहीं, 3 हजार से अधिक लोगों ने इसे रीट्वीट किया है। जबकि, सैकड़ों लोगों ने कमेंट कर गाय की तारीफ की है।

chat bot
आपका साथी