यहां जिंदा लोगों को दफनाने की है परंपरा

बूजी परंपरा में जिंदा आदमी को ताबूत में बंद कर उसे शव यात्रा की तरह सड़क पर घुमाते हैं। इसके बाद उस व्यक्ति को कब्र में दफनाते हैं और मरने का शोक मनाते हैं।

By Babita KashyapEdited By: Publish:Wed, 30 Nov 2016 02:43 PM (IST) Updated:Wed, 30 Nov 2016 03:02 PM (IST)
यहां जिंदा लोगों को दफनाने की है परंपरा

दुनिया के हर देश में की कुछ अजीबोगरीब परंपराएं होती हैं इनमें से कुछ को तो हम जानते हैं लेकिन बहुत सी ऐसी भी हैं जिनके बारे में हमने कभी सुना ही नही है। एक ऐसी ही अजीब प्रथा क्यूबा में मनाई जाती है। यहां जिंदा इंसानों को दफना दिया जाता है, इसे बूजी फेस्टिवल के नाम से जाना जाता है।

डेलीमेल के अनुसार बूजी परंपरा में जिंदा आदमी को ताबूत में बंद कर उसे शव यात्रा की तरह सड़क पर घुमाते हैं। इसके बाद उस व्यक्ति को कब्र में दफनाते हैं और मरने का शोक मनाते हैं। यहां एक विधवा भी होती है जो कि जोर-जोर से रो कर शोक मनाती है।

वहां उपस्थित सभी लोग शराब पीकर नाचते-गाते हैं। ये फेस्टिवल पिछले 30 वर्षो से प्रतिवर्ष मनाया जाता है। क्यूबा में इस फेस्टिवल की शुरुआत 1984 में की गई थी।

READ: ये है दुनिया के अजीबोगरीब फेस्टीवल

यहां करवाया जाता है मौत का अनुभव

chat bot
आपका साथी