घर में पाल रखा है 1150 किलो का भैंसा, साथ खाता है खाना, देखता है फिल्में

टेक्सास में रहने वाले रॉनी नाम के एक शख्स ने अपने घर में एक विशालकाय भैंसा पाल रखा है। इस भैंसे का वजन 1150 किलो है।

By Babita KashyapEdited By: Publish:Tue, 21 Feb 2017 11:00 AM (IST) Updated:Wed, 22 Feb 2017 08:59 AM (IST)
घर में पाल रखा है 1150 किलो का भैंसा, साथ खाता है खाना, देखता है फिल्में
घर में पाल रखा है 1150 किलो का भैंसा, साथ खाता है खाना, देखता है फिल्में

जानवरों के प्रति दया और प्रेम का भाव रखना तो अच्छी बात है लेकिन टेक्सास में रहने वाला ये शख्स जानवरों के प्रति प्रेम दिखाने के लिए जो कर रहा है उसे सुनकर शायद आप यकीन न करें।

जी हां, टेक्सास में रहने वाले रॉनी नाम के एक शख्स ने अपने घर में एक विशालकाय भैंसा पाल रखा है। इस भैंसे का वजन 1150 किलो है। वह उसे अपने बेडरूम में ही सुलाता है। उसके साथ खाना खाता है और मूवी भी देखता है।

साल 2004 तक इनके पास 52 भैंसे थी। लेकिन फिर इन्होंने सारी भैंसे बेच दीं और बस एक भैंसें को ही अपने बच्चे की तरह पाल कर बड़ा किया। वो उसकी पसंद और ना पसंद का पूरा ख्याल रखते हैं। उसे जंगल का अहसास कराने के लिए वो अपने घर को जंगल के लुक में रखते हैं। फर्नीचर से लेकर कारपेट तक सब कुछ जंगल के लुक में है।

हालांकि रॉनी बीमारी की वजह से अपने आंखों की रोशनी गंवा चुके है, लेकिन वो भैंसे का ख्याल रखने में कोई कसर नहीं छोड़ते। उनकी पत्नी इसमें उनका सहयोग करती हैं। घर में भैंसा रखने पर लोगों ने उनका काफी विरोध भी किया। रॉनी ने बताया कि जब वो चीन गया था तो वहां उन्होंने देखा कि वहां मौजूद भैंसा किसी को कोई नुकसान नही पहुंचाता, इसी पर भरोसा कर उन्होंने अपने घर में भैंसा रख लिया।

यह भी पढ़ें: यहां हाथियों को भी पहनाये जाते हैं स्वेटर

अजगर को ईयर रिंग बनाना पड़ा भारी,उड़ गये होश

chat bot
आपका साथी