कांग्रेस ने बछड़ा काटने के दोषी युवा संगठन के कार्यकर्ताओं को निकाला

केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद ने कांग्रेस को कठघरे में खड़ा करते हुए कहा था कि यह शर्मनाक है कांग्रेस नेता ने खुलेआम ऐसी गतिविधि की है।

By Ravindra Pratap SingEdited By: Publish:Mon, 29 May 2017 10:12 PM (IST) Updated:Mon, 29 May 2017 10:12 PM (IST)
कांग्रेस ने बछड़ा काटने के दोषी युवा संगठन के कार्यकर्ताओं को निकाला
कांग्रेस ने बछड़ा काटने के दोषी युवा संगठन के कार्यकर्ताओं को निकाला

जागरण ब्यूरो, नई दिल्ली। केरल में युवा कांग्रेस के कार्यकर्ताओं के बछड़ा काटने की गंभीर घटना पर राहुल गांधी के सख्त रूख के बाद पार्टी ने इसमें शामिल सभी कार्यकर्ताओं को निलंबित कर दिया है। कांग्रेस ने कहा है कि भारत की गंगा-जमुनी तहजीब और खुद कांग्रेस की संस्कृति किसी जीव के प्रति क्रूरता का कड़ा विरोध करती है। खासकर गाय को लेकर जिसका सभी भारतीयों के दिल में एक विशेष स्थान है।

केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद ने कांग्रेस को कठघरे में खड़ा करते हुए कहा था कि यह शर्मनाक है कांग्रेस नेता ने खुलेआम ऐसी गतिविधि की है। जबकि संविधान गौ हत्या को प्रतिबंधित करता है। कांग्रेस ने तत्काल इस घटना में लिप्त कार्यकर्ताओं को निलंबित कर दिया है। कांग्रेस मीडिया विभाग के अध्यक्ष रणदीप सुरजेवाला ने पार्टी की ओर से जारी बयान में यह बात कही। हालांकि यह सवाल भी उठा दिया कि भाजपा गोवा समेत भाजपा शासित उन राज्यों के बारे में क्या कहेगी जहां ऐसी घटनाएं लगातार हो रही हैं।

यह भी पढ़ें: पशुओं की खरीद फरोख्त कानून पर केंद्र सरकार पर भड़कीं ममता

वहीं कांग्रेस प्रवक्ता मनीष तिवारी ने प्रेस कांफ्रेंस के दौरान केरल की घटना पर उठे सवालों का जवाब देते हुए कहा कि पार्टी की ओर से राहुल गांधी ने रविवार को ही इस घटना को बर्बर करार दिया था। राहुल ने साफ कहा था कि यह घटना बर्बर, निंदनीय और असंवेदनशील ही नहीं बल्कि उन्हें तथा पार्टी दोनों को अस्वीकार्य है। कांग्रेस उपाध्यक्ष के बयान को दोहराते हुए तिवारी ने केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद की कांग्रेस पर की गई टिप्पणी का भी जवाब दिया। उन्होंने कहा कि प्रसाद को किसी पर उंगली उठाने से पहले अपने गिरेबान में भी झांक लेना चाहिए।

यह भी पढ़ें: अब भी बंगाल के मंत्री कर रहे हैं लालबत्ती का इस्तेमाल

उत्तरप्रदेश की कानून व्यवस्था खासकर सहारनपुर में दलितों के खिलाफ हिंसा के मामलों पर भी भाजपा नेता को विचार करना चाहिए। तिवारी ने कहा कि दो महीने में ही उत्तरप्रदेश की हालत जंगलराज की ओर बढ़ती हुई दिख रही है।

वहीं हिंसा और अलगाववाद का दौर कश्मीर की हालत को बेहद गंभीर बना चुका है। नक्सली हिंसा की स्थिति भी बेकाबू हो रही है। कांग्रेस प्रवक्ता ने कहा कि देश के सामने मौजूद इन गंभीर चुनौतियों पर भी रविशंकर समेत तमाम केंद्रीय मंत्रियों को ध्यान देना चाहिए।

chat bot
आपका साथी