अब महिलाएं ही करेंगी महिलाओं की सुरक्षा, पुलिस ने लॉन्च की खास टीम 'स्त्री शक्ति'

स्त्री शक्ति टीम को 25 वाहन उपलब्ध कराए गए हैं जिनमें 5 चार पहिया वाहन हैं बाकि मोटर साइकल और स्कूटर हैं। मुख्य रुप से ये महिलाओं की सुरक्षा के लिए बनाई गई है।

By Ayushi TyagiEdited By: Publish:Fri, 26 Apr 2019 08:46 AM (IST) Updated:Fri, 26 Apr 2019 08:46 AM (IST)
अब महिलाएं ही करेंगी महिलाओं की सुरक्षा, पुलिस ने लॉन्च की खास टीम 'स्त्री शक्ति'
अब महिलाएं ही करेंगी महिलाओं की सुरक्षा, पुलिस ने लॉन्च की खास टीम 'स्त्री शक्ति'

आंध्रप्रदेश, एजेंसी। महिलाओं की सुरक्षा और उनके मुद्दें सुलझाने के लिए विशाखापत्तनम में एक खास पुलिस टीम बनाई हई है। इस टीम का नाम है 'स्त्री शक्ति'। गुरुवार को इस टीम को लॉन्च कर दिया गया है। टीम की खास बात ये है कि इसमें सभी  महिला ही है। 35 सदस्यीय इस टीम में एएसआई, हेड कांस्टेबल, पुलिस कांस्टेबल और होमगार्ड हैं।  

टीम को  25 वाहन उपलब्ध कराए गए हैं जिनमें 5 चार पहिया वाहन  हैं ,बाकि मोटर साइकल और स्कूटर है। मुख्य रुप से ये महिलाओं की सुरक्षा के लिए बनाई गई है। महिलाओं के जुड़े मुद्दों देखने और उनके लिए क्या कदम उठाए जाने चाहिए वो सभी ये टीम खुद तय करेगी। आंध्र प्रदेश के पुलिस निदेशक ठाकुर ने कहा कि टीम में ड्राइवरों से लेकर पुलिस कर्मियों तक, सभी महिलाएं ही है। उन्होंने आगे कहा कि विशाखापत्तनम में, कई शैक्षणिक संस्थान और कार्यस्थल हैं जहां महिलाएं बड़ी संख्या में काम कर रही हैं। हमारी प्रमुख उद्देश्य महिलाओं की सुरक्षा सुनिश्चित करना है।

ठाकुर ने बताया कि इन सभी महिला पुलिस कांस्टेबलों को कार चलाने के लिए प्रशिक्षित किया गया साथ ही तैरन सिखाया गया। एक महीने के अंदर आत्मरक्षा और कम्युनिकेशन स्कील्स भी सिखाई गईं। इन सभी को शहर के प्रमुख जंक्शनों पर तैनात किया जाएगा। ये सभी महिलाओं के साथ उत्पीड़न और उन्हें परेशान करने जैसे मुद्दों को संभालेंगी। स्त्री शक्ति टीम के लिए खास ड्रेसकोड भी है ये सभी नीली शर्ट और खाकी पेट पहनेंगी।

chat bot
आपका साथी