विशेष ट्रेन में गोवा पहुंची महिली निकली कोरोना पीड़ित, दिल्ली से आए तीन लोग संक्रमित

दिल्ली से एक विशेष ट्रेन के जरिए गोवा लौटने वाली एक महिला कोरोना वायरस से संक्रमित निकली है।

By Manish PandeyEdited By: Publish:Sun, 17 May 2020 12:39 PM (IST) Updated:Sun, 17 May 2020 12:39 PM (IST)
विशेष ट्रेन में गोवा पहुंची महिली निकली कोरोना पीड़ित, दिल्ली से आए तीन लोग संक्रमित
विशेष ट्रेन में गोवा पहुंची महिली निकली कोरोना पीड़ित, दिल्ली से आए तीन लोग संक्रमित

पणजी (गोवा), एएनआइ। कोरोना वायरस लॉकडाउन की वजह से लोग दूसरे राज्यों में फंसे हुए हैं। भारतीय रेलवे ने इन लोगों को अपने घर पहुंचाने के लिए विशेष ट्रेने चलाई है। इसके जरिए हजारों लोग अपने-अपने राज्यों में पहुंच गए हैं। दिल्ली से एक विशेष ट्रेन के जरिए गोवा लौटने वाली एक महिला कोरोना वायरस से संक्रमित निकली है। महिला का रैपिड टेस्ट किया गया था, जिसमें वह पॉजिटिव पाई गई। जानकारी के मुताबिक यह महिला 16 मई को दिल्ली से एक विशेष ट्रेन में राज्य लौटी थी।

राज्य सरकार ने रविवार को कहा कि एक महिला जो शनिवार को दिल्ली से गोवा लौटी थी, कोरोना वायरस के रैपिड टेस्ट के दौरान कोरोना वायरस से पीड़ित निकली। अब तक दिल्ली से लौट चुके तीन यात्री कोरोना वायरस से संक्रमित हैं। सरकार ने बताया कि 56 लोगों का परीक्षण अभी भी चल रहा है। वही, राज्य में जानलेवा वायरस के कुल 17 मामले हैं।, जबकि सात लोग ठीक हो चुके हैं।

भारत में में पिछले 24 घंटे में रिकॉर्ड कोरोना वायरस के 4987 नए मामले सामने आए हैं। इस दौरान 120 लोगों की मौत भी हुई है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार, देश में कोरोना वायरस से संक्रमित लोगों की संख्या बढ़कर 90,927 हो गई है। इसमें से 34109 लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि अब तक कुल 2,872 लोगों की जान जा चुकी है। वहीं, देश में कोरोना वायरस के 53,946 एक्टिव केस हैं।                                                             

chat bot
आपका साथी