इस महिला ने ऐसे लगाया amazon को 70 लाख का चूना, हुई गिरफ्तार

आरोपी महिला का नाम दीपांविता घोष है और वो पेशे से इंजीनियर है। मूल रूप से पश्चिम बंगाल की रहने वाली दीपांविता अपने पति के साथ बेंगलुरु में ही रहती है।

By Manish NegiEdited By: Publish:Wed, 10 May 2017 05:59 PM (IST) Updated:Wed, 10 May 2017 06:04 PM (IST)
इस महिला ने ऐसे लगाया amazon को 70 लाख का चूना, हुई गिरफ्तार
इस महिला ने ऐसे लगाया amazon को 70 लाख का चूना, हुई गिरफ्तार

बेंगलुरु, जेएनएन। कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु में एक महिला को ई कॉमर्स साइट अमेजॉन से करीब 70 लाख रुपये की धोखाधड़ी के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। अमेजॉन का कहना है कि महिला उसकी साइट से सस्ता सामान खरीदकर उसे कंपनी को घटिया स्तर का सामान वापस कर देती थी। जबकि अमेजॉन की साइट से खरीदे गए सामान को वो दूसरी शॉपिंग साइट्स पर बेच देती थी। अमेजॉन का कहना है कि कंपनी को इससे 69.91 लाख रुपये का नुकसान हुआ है।

आरोपी महिला का नाम दीपांविता घोष है और वो पेशे से इंजीनियर है। मूल रूप से पश्चिम बंगाल की रहने वाली दीपांविता अपने पति के साथ बेंगलुरु में ही रहती है। 

18 अप्रैल को दायर की गई पुलिस शिकायत में घोष ने नकली नाम से करीब 104 चीजें खरींदी, जिसमें महंगे मोबाइल फोन, डीएसएलआर कैमरे, टीवी और अन्य इलेक्ट्रॉनिक सामना शामिल था। इन्हें मंगवा कर वो 24 घंटे में रिफंड की मांग करती थी। बेंगलुरु पुलिस के उपायुक्त ने कहा कि हर बार डिलीवरी और कलेक्शन का पता अलग-अलग होता था। अपने अकाउंट में पैसा आने के बाद आरोपी महिला सस्ता प्रॉडक्ट थमा देती थी।

पुलिस ने बताया कि बेंगलुरु से ही इस तरह की घटनाओं की संख्या लगातार बढ़ती रही, तो कंपनी ने आंतरिक जांच की और घोष को पकड़ लिया गया।

chat bot
आपका साथी