Weather Update: तूफान बारिश से उत्तर भारत में बदला मौसम; 50 उड़ानें प्रभावित, हरियाणा में टूटा रिकार्ड, बिहार में तीन की मौत

उत्तर भारत के अधिकांश इलाकों में सोमवार को तड़के तूफान के साथ झमाझम बारिश हुई। इससे मौसम बदल गया है। इसके चलते कई फ्लाइटें प्रभावित हुईं। बिहार में बिजली गिरने से तीन लोगों की मौत हो गई है।

By Krishna Bihari SinghEdited By: Publish:Mon, 23 May 2022 08:53 PM (IST) Updated:Mon, 23 May 2022 10:29 PM (IST)
Weather Update: तूफान बारिश से उत्तर भारत में बदला मौसम; 50 उड़ानें प्रभावित, हरियाणा में टूटा रिकार्ड, बिहार में तीन की मौत
दिल्ली में सोमवार को बारिश के साथ तेज हवा चलने के कारण पेड़ उखड़ गए। (ANI Photo)

जागरण टीम, नई दिल्ली। उत्तर भारत में सोमवार तड़के से शुरू हुई तूफानी बारिश ने मौसम को बदल दिया है। 75 किमी प्रति घंटे की गति से चली हवा के साथ हुई बारिश ने दिल्ली और एनसीआर में शिमला जैसी ठंडक का अहसास करा दिया। इसका अंदाजा इससे लगाया जा सकता है कि न्यूनतम तापमान सामान्य से नौ डिग्री तक लुढ़ककर महज 17.2 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान सामान्य से आठ डिग्री नीचे 31.5 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया।

#WATCH उत्तराखंड: केदारनाथ धाम में बर्फबारी और सुबह से हो रही बारिश के कारण वहां ठंड बढ़ गई है लेकिन खराब मौसम और भीषण ठंड के बावजूद केदारनाथ धाम में दर्शन के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद हैं। pic.twitter.com/GsecugNHId— ANI_HindiNews (@AHindinews) May 23, 2022

मौसम विभाग ने जारी किया यलो अलर्ट

दिनभर बादलों और सूरज की लुकाछिपी चलती रही। शाम साढ़े पांच बजे तक 12.6 मिमी बारिश दर्ज की गई। दिल्ली के अलावा आसपास के राज्यों में भी बारिश के चलते मौसम सुहाना बना हुआ है। मौसम विभाग का कहना है कि यह इस मौसम का पहला मध्यम से उच्च तीव्रता वाला तूफान रहा। इस तूफान के कारण ही तापमान में भी खासी गिरावट दर्ज की गई। मंगलवार को भी ऐसा ही मौसम रहने के आसार हैं। मौसम विभाग ने यलो अलर्ट जारी किया हुआ है।

#WATCH तेज हवाओं और बारिश के बीच दिल्ली के कुछ हिस्सों में पेड़ सड़कों पर गिर गए हैं।

वीडियो धौला कुआं से है। pic.twitter.com/vTTO0JhiK4

— ANI_HindiNews (@AHindinews) May 23, 2022

हरियाणा में गर्मी के बाद बारिश ने भी तोड़ा रिकार्ड

हरियाणा में एक और पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से बारिश के साथ आंधी चलने से पारा मुंह के बल गिर गया। ऐसे में गुरुग्राम में 35 वर्ष का रिकार्ड टूट गया और 24 घंटे में 73.4 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई। इससे पहले भी यह रिकार्ड गुरुग्राम के ही नाम था। यहां वर्ष 1987 में 24 घंटे के दौरान 53 एमएम बारिश दर्ज की गई थी।

#WATCH तेज हवाओं और बारिश के बीच दिल्ली के कई इलाकों में पेड़ सड़कों पर गिर गए हैं। ताज़ा वीडियो दिल्ली कैंट से है। pic.twitter.com/JxOCzN9kB7— ANI_HindiNews (@AHindinews) May 23, 2022

पांच दिनों तक अधिक गर्मी के आसार नहीं

चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय के कृषि मौसम विज्ञान विभाग के अध्यक्ष डा. मदन खिचड़ ने बताया कि 24 मई को भी दक्षिण पश्चिम क्षेत्रों में धूलभरी हवाओं व गरज चमक के साथ कहीं-कहीं बूंदाबांदी या हल्की बारिश की संभावना है। वहीं, आगामी चार से पांच दिनों तक अधिक गर्मी के आसार नहीं है।

#WATCH दिल्ली: राष्ट्रीय राजधानी में बारिश के बाद ट्रैफिक जाम की स्थिति देखने को मिली।

(वीडियो ITO इलाके से है।) pic.twitter.com/GQQSvsLGO0— ANI_HindiNews (@AHindinews) May 23, 2022

बिहार-उत्तर प्रदेश में भी गर्मी से राहत

बिहार में रविवार रात से सोमवार सुबह तक हुई बारिश से बदन झुलसाने वाली गर्मी से निजात मिली है। हालांकि, वज्रपात से तीन लोगों की मौत हो गई है। वहीं, पिछले पंद्रह दिनों से झुलसाने वाली गर्मी के बीच उत्तर प्रदेश में सोमवार को मौसम बदलने से लोगों को राहत तो मिली। हालांकि इस बीच कई जगह तेज आंधी और बारिश से जनजीवन भी प्रभावित हुआ।

पहाड़ में भी गिरा पारा

उत्तराखंड और हिमाचल में भी तेज हवाएं चलने, ओलावृष्टि और भारी वर्षा से मौसम बदल गया है। उत्तराखंड में चार धाम समेत हेमकुंड साहिब की पहाडि़यों पर बर्फबारी और निचले इलाकों में बारिश हुई। रविवार रात से ही बारिश का क्रम जारी रहा। इससे तापमान में गिरावट आई और उमस व गर्मी से राहत मिली।

#WATCH आज सुबह दिल्ली में बारिश के साथ तेज हवा चलने के कारण कुछ हिस्सों में पेड़ उखड़ गए। न्यू मोती बाग में एक कार पर एक पेड़ का हिस्सा टूट कर गिर गया। घटना के समय कार के अंदर मौजूद कार सवार बाद में सुरक्षित बाहर निकल गया। pic.twitter.com/kw3PXmhXFo— ANI_HindiNews (@AHindinews) May 23, 2022

हिमाचल में भी आरेंज अलर्ट जारी

वहीं, हिमाचल प्रदेश में सोमवार को लाहुल-स्पीति को छोड़ अन्य जिलों में तेज हवाएं चलने, ओलावृष्टि और भारी वर्षा का आरेंज अलर्ट जारी किया गया है। शिमला, धर्मशाला और मनाली में अब भी बारिश का मौसम बना हुआ है। वहीं, जम्मू में भी कई जगह बारिश होने से मौसम सुहाना हो गया है।

#WATCH दिल्ली: राष्ट्रीय राजधानी में तेज हवाओं के साथ हुई बारिश के बाद वसंत विहार में राव तुला राम मार्ग फ्लाईओवर पर जलभराव के कारण जाम देखने को मिला। pic.twitter.com/1NU2DkZYJc— ANI_HindiNews (@AHindinews) May 23, 2022

50 के करीब विमान प्रभावित

सुबक छह बजे से नौ बजे के बीच नई दिल्ली से अलग-अलग शहरों के लिए जाने वाली उड़ानों पर भी असर पड़ा। दिल्ली की ओर आने वाले विमानों को डायवर्ट किया गया। एयरपोर्ट सूत्र के अनुसार, करीब 50 विमानों के प्रभावित होने की बात कही गई है। 

chat bot
आपका साथी