Weather Update: पश्चिमी विक्षोभ से बदला मौसम, दिल्ली-NCR में आज और कल हो सकती है बारिश, जानें मौसम के ताजा अपड्टेस

Weather News मौसम विभाग ने राजधानी दिल्ली में तीन दिन आंधी चलने और बारिश होने का पूर्वानुमान भी जारी किया है। हालांकि बीते दिन भी राजधानी के अधिकतर राज्यों में आंधी के साथ बूंदा-बांदी दर्ज की गई है। आज और कल भी बादल छाए रहेंगे।

By Pooja SinghEdited By: Publish:Mon, 31 May 2021 08:19 AM (IST) Updated:Mon, 31 May 2021 08:50 AM (IST)
Weather Update: पश्चिमी विक्षोभ से बदला मौसम, दिल्ली-NCR में आज और कल हो सकती है बारिश, जानें मौसम के ताजा अपड्टेस
पश्चिमी विक्षोभ से बदला मौसम, दिल्ली-NCR में आज और कल हो सकती है बारिश

नई दिल्ली, जेएनएन। देश का मौसम लगातार बदल रहा है। टाक्टे और यास तूफान के चलते बंगाल-ओडिशा, यूपी-बिहार और झारखंड में लोगों को तबाही झेलनी पड़ी तो वहीं देश के अधिकतर राज्यों में भीषण गर्मी हो रही है। इस बीच मौसम विभाग ने राजधानी दिल्ली में तीन दिन आंधी चलने और बारिश होने के पूर्वानुमान भी जारी किया है। हालांकि, बीते दिन भी राजधानी के अधिकतर राज्यों में आंधी के साथ बूंदा-बांदी दर्ज की गई है। आज और कल भी बादल छाए रहेंगे। 30 से 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलने और हल्की से मध्यम बारिश होने का पूर्वानुमान है। इसके साथ ही येलो अलर्ट भी जारी किया गया है।

उत्तर भारत में प्री-मानसून गतिविधि शुरू

स्काईमेट वेदर ने मौसम के इस बदले मिजाज को समूचे उत्तर भारत में प्री-मानसून गतिविधि करार दिया है। मौसम विभाग के मानें तो गुरुवार तक रोजना बादल छाए रहेंगे। बीच-बीच में तेज बाल के साथ हल्की बारिश हो सकती है। स्काईमेट वेदर के उपाध्यक्ष महेश पलावत ने बताया कि एनसीआर ही नहीं समूचे उत्तर-पश्चिम भारत में प्री-मानसून गतिवधियां शुरू हो गई हैं। 

पंजाब, उत्तर प्रदेश और राजस्थान में भी बदलेगा मौसम

पाकिस्तान की तरफ के एक पश्चिमी विक्षोम सक्रिय है। जबकि उत्तर पश्चिमी राजस्थान और उससे सटे पंजाब के ऊपर चक्रवाती क्षेत्र बना हुआ है। वहां से अक्षीय रेखा दिल्ली के दक्षिण से होते हुए पूर्वी मध्य प्रदेश तक जा रही है। इसके अलावा हवा पूर्वी है और नमी बढ़ रही है। इससे बादल बनने में मदद मिलेगी। मौसम के इस बदलाव का असर एनसीआर के अलावा पंजाब, उत्तर प्रदेश और राजस्थान तक समान देखने को मिल सकता है। 

केरल में मानसून की दस्तक में विलंब के चलते दिल्ली में भी इसका आगमन देरी से होगी। इस बार एनसीआर में मानसून 27-28 जून के बजाय जुलाई के पहले या दूसरे सप्ताह में दस्तक दे सकता है। मौसम विभाग के मुताबिक, बंगाल की खाड़ी में चक्रवाती गतिवधियां शुरुआती दिनों से ही मानसून को प्रभावित कर रही हैं। मानसून से पहले तूफान के प्रभाव से तटीय क्षेत्रों में हुई भारी बारिश भी मानसून की सुव्यवस्थित प्रणाली के लिए अच्छी नहीं है। 

chat bot
आपका साथी