...पति रहने लगे बाहर तो दो शादीशुदा महिलाओं ने आपस में किया ये गंदा काम

राजस्थान के शिवदासपुरा में एक अजीबो-गरीब वाक्या सामने आया है। यहां दो शादीशुदा महिलाओं ने आपस में शादी कर ली। मामला अदालत में है।

By Manish NegiEdited By: Publish:Wed, 06 Jul 2016 12:20 PM (IST) Updated:Thu, 07 Jul 2016 08:02 AM (IST)
...पति रहने लगे बाहर तो दो शादीशुदा महिलाओं ने आपस में किया ये गंदा काम

जयपुर। आपने अक्सर शादीशुदा युवक के दूसरी महिला के साथ अफेयर के किस्से बहुत सुने होंगे। लेकिन आज जिस खबर के बारे में हम आपको बताने जा रहे हैं उसे पढ़कर आप हैरान रह जाएंगे। खबर राजस्थान के शिवदासपुरा शहर की है जहां पड़ोस में रहने वाली दो महिलाओं ने आपस में शादी कर ली।

दैनिक भास्कर के अनुसार, सानिया (25) और ममता (22) शिवदासपुरा में किराए के अलग-अलग मकान में रहती थीं। दोनों के पति काम के सिलसिले में अक्सर बाहर रहते थे। वहीं पड़ोसी होने के नाते दोनों महिलाओं का एक दूसरे के घर में आना-जाना लगा रहता था। इसी बीच दोनों के बीच गहरी दोस्ती हो गई और दोनों की दोस्ती कब प्यार में बदल गई इसका पता ही नहीं चला।

प्यार को अंजाम देने के लिए दोनों ने शादी करने का फैसला किया और इसी साल जनवरी में दोनों युवतियों ने आपस में शादी कर ली। सानिया पति और ममता पत्नी बनकर रहने लगी। इसके अलावा कपड़े, नकदी व अन्य सामान भी दिया। हालांकि शादी की जानकारी दोनों ने अपने पति व परिवार वालों को नहीं दी।

सुप्रीमकोर्ट ने लिंग परीक्षण विज्ञापन पर याहू, गुगल, माइक्रोसाफ्ट को लगाई फटकार

रिश्तों में आई दरार

लेकिन, सानिया और ममता का ये अप्राकृतिक रिश्ता कामयाब ना हो सका। शादी के बाद ममता खुद के लिए सानिया से पैसे लेने लगी। बाद में पैसों को लेकर दोनों में विवाद होने लगा। विवाद के बाद सानिया जयपुर में रहने लगी। वहीं पत्नी बनी ममता ने पति बनी सानिया की कॉल भी रिसीव करना बंद कर दिया।

ममता ने की सानिया की पिटाई!

आरोप है कि पिछले महीने 11 जून को ममता ने पैसे देने के बहाने सानिया को घर बुलाया और अपने पिता व भाइयों के साथ उसके साथ मारपीट की। पिटाई से बेहोश हुई सानिया को अस्पताल में भर्ती कराया गया। सानिया ने ममता के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है। सानिया ने ममता पर मारपीट, तेजाब डालने और रुपए हड़पने का आरोप लगाया है। वहीं, पत्नी ममता ने दहेज वापस मांगा है।

फिलहाल पुलिस इस मामले की जांच कर रही है।

लंबी दाढ़ी रखने पर इस मुस्लिम छात्र को नहीं मिला स्कूल में एडमिशन!

chat bot
आपका साथी