ओइसीडी की रिपोर्ट : संयुक्त अरब अमीरात में बसे हैं 20 प्रतिशत भारतीय

विश्व स्तर पर देखा जाए तो 2015 में 24.3 करोड़ लोग अपना देश छोड़कर दूसरे देश में स्थानातरण कर चुके हैं।

By Suchi SinhaEdited By: Publish:Mon, 09 Jan 2017 10:06 AM (IST) Updated:Mon, 09 Jan 2017 11:28 AM (IST)
ओइसीडी की रिपोर्ट : संयुक्त अरब अमीरात में बसे हैं 20 प्रतिशत भारतीय

नई दिल्ली(जेएनएन)। आर्थिक सहयोग और विकास संगठन की एक रिपोर्ट के मुताबिक संयुक्त अरब अमीरात साल 2015 में भारतीयों के पलायन का दूसरा सबसे बड़ा देश बनकर उभरा है। 1995 सेे 2015 के बीच यहां पर भारत से प्रवासियों का प्रवाह करीब 28 लाख रहा।

विश्व स्तर पर देखा जाए तो 2015 में 24.3 करोड़ लोग अपना देश छोड़ कर दूसरे देश में बस चुके हैं।रिपोर्ट के मुताबिक संयुक्त अरब अमीरात में रहने वाले भारतीय प्रवासियों की संख्या 2005 से 2010 के बीच 126% की वृद्धि हुई है।

डोनाल्ड ट्रंप के राष्ट्रपति बनने के बाद कैसे होंंगे भारत-अमेरिका के संबंध

प्रवासियों के कदम तेजी से उच्च आय वाले देशों की ओर बढ़ रहे हैं। वहीं भारतीय भी बेहतर रोजगार की तलाश में अपने देश से पलायन कर दूसरे देशों में बसते जा रहे हैं।

चीन को साधने के लिए वियतनाम को 'आकाश मिसाइल' बेच सकता है भारत

chat bot
आपका साथी