सप्ताह के अंत में और गिर सकता है पारा

जैसे-जैसे अक्टूबर का महीना बीत रहा है ठंड राजधानी को अपने आगोश में ले रही है। सुबह की शुरुआत धुंध से हो रही है, तो रात में ठंडी हवाएं सिहरन पैदा कर रही हैं। मौसम विभाग का कहना है कि दिन का तापमान सामान्य है और रात के तापमान में गिरावट दर्ज की जा रही है। 25 और 26 अक्टूबर को आंशिक रूप से

By anand rajEdited By: Publish:Tue, 21 Oct 2014 09:06 AM (IST) Updated:Tue, 21 Oct 2014 09:06 AM (IST)
सप्ताह के अंत में और गिर सकता है पारा

नई दिल्ली (राज्य ब्यूरो)। जैसे-जैसे अक्टूबर का महीना बीत रहा है ठंड राजधानी को अपने आगोश में ले रही है। सुबह की शुरुआत धुंध से हो रही है, तो रात में ठंडी हवाएं सिहरन पैदा कर रही हैं। मौसम विभाग का कहना है कि दिन का तापमान सामान्य है और रात के तापमान में गिरावट दर्ज की जा रही है। 25 और 26 अक्टूबर को आंशिक रूप से बादल छाए रहने तथा बारिश होने की संभावना है।

मौसम विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि 24 अक्टूबर को पश्चिमी विक्षोभ जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड के कुछ हिस्सों में प्रभावी होगा। इसका असर 25 और 26 अक्टूबर को दिल्ली में देखा जा सकता है। इस वजह से तापमान में और कमी दर्ज की जा सकती है। सोमवार को राजधानी का अधिकतम तापमान 32.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य था। न्यूनतम तापमान 16.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 2 डिग्री सेल्सियस कम था। आ‌र्द्रता का स्तर अधिकतम 88 तथा न्यूनतम 39 फीसद रहा। हल्की धुंध के कारण सुबह साढ़े पांच बजे दृश्यता का स्तर 1200 मीटर था, वहीं शाम साढ़े पांच बजे यह 2 हजार मीटर हो गया।

मौसम विभाग ने अगले 24 घंटों के दौरान सामान्य रूप से बादल छाए रहने तथा सुबह हल्की धुंध की संभावना जताई है।

पढ़ें: गुलाबी सर्दी में बदला बांके बिहारी का खानपान

पढ़ें: शीतकालीन चारधाम यात्रा पर सहमति

chat bot
आपका साथी