नोटबंदी से टूटी पत्थरबाजों की कमर, कम हुई घटनाएं: सरकार

अहीर ने कहा कि नोटबंदी के बाद नक्सल प्रभावित इलाकों में माओवादियों और उनके समर्थकों से 90 लाख रुपये जब्त किया गया है।

By Manish NegiEdited By: Publish:Tue, 19 Dec 2017 04:56 PM (IST) Updated:Tue, 19 Dec 2017 04:56 PM (IST)
नोटबंदी से टूटी पत्थरबाजों की कमर, कम हुई घटनाएं: सरकार
नोटबंदी से टूटी पत्थरबाजों की कमर, कम हुई घटनाएं: सरकार

नई दिल्ली, पीटीआई। नोटबंदी के बाद जम्मू-कश्मीर में पत्थरबाजी की घटनाओं में भारी कमी देखने को मिली है। केंद्र सरकार के इस बड़े फैसले के बाद देश में सुरक्षा की स्थिति में भी सुधार देखने को मिला है। केंद्रीय मंत्री हंसराज अहीर ने लोकसभा में इसकी जानकारी दी।

अहीर ने कहा कि नोटबंदी के बाद नक्सल प्रभावित इलाकों में माओवादियों और उनके समर्थकों से 90 लाख रुपये जब्त किया गया है। साथ ही 8 नवंबर 2016 से 29 नवंबर 2016 के बीच 564 नक्सलियों और उनके समर्थकों ने सरेंडर किया।

केंद्रीय मंत्री ने बताया कि 1 नवंबर 2016 से 31 अक्टूबर 2017 के बीच जम्मू-कश्मीर में 341 आतंकी घटनाएं हुई। जबकि इससे पिछले साल इसी दौरान 311 आतंकी घटनाएं घटी थी। इसी तरह से 1 नवंबर 2016 से 31 अक्टूबर 2017 के बीच 857 नक्सली घटनाएं घटी थी। जबकि इससे बीते साल 1078 नक्सली घटनाएं हुई थी।

यह भी पढ़ें: 'पीएम मोदी की माफी' को लेकर संसद में हंगामा, कांग्रेस का वॉकआउट

chat bot
आपका साथी