दाउद पर संग्राम: पूर्व गृहसचिव ने दिया दिग्विजय को जवाब

बीते दिनों भाजपा में शामिल हुए पूर्व गृह सचिव आरके सिंह द्वारा गृह मंत्री सुशील कुमार शिंदे पर सनसनीखेज आरोप लगाए जाने की कांग्रेस महासचिव दिग्विजय सिंह ने कड़ी आलोचना की है। दिग्विजय सिंह ने आरके सिंह की नियत पर सवाल उठाते हुए मंगलवार को कहा कि वह आरके सिंह के अवसरवादी रवैये से हैरान हैं।

By Edited By: Publish:Tue, 14 Jan 2014 11:56 AM (IST) Updated:Tue, 14 Jan 2014 01:38 PM (IST)
दाउद पर संग्राम: पूर्व गृहसचिव ने दिया दिग्विजय को जवाब

नई दिल्ली। बीते दिनों भाजपा में शामिल हुए पूर्व गृह सचिव आरके सिंह द्वारा गृह मंत्री सुशील कुमार शिंदे पर सनसनीखेज आरोप लगाए जाने की कांग्रेस महासचिव दिग्विजय सिंह ने कड़ी आलोचना की है। दिग्विजय सिंह ने आरके सिंह की नियत पर सवाल उठाते हुए मंगलवार को कहा कि वह आरके सिंह के अवसरवादी रवैये से हैरान हैं। उधर, पूर्व गृहसचिव ने अपने ऊपर लगाए जा रहे इन आरोपों का खंडन करते हुए कहा कि मैं मौकापरस्त नहीं हूं। उन्होंने कहा कि दिग्विजय सिंह पहले तथ्यों का पता लगाएं।

इससे पहले दिग्विजय सिंह ने ट्विटर के माध्यम से आरके सिंह को मौकापरस्त बताते हुए उनकी नियत पर सवाल उठाया था। उन्होंने कहा कि गृह सचिव के पद पर रहते हुए उन्होंने केंद्रीय गृहमंत्री के खिलाफ कैबिनेट सचिव और प्रधानमंत्री को इस जानकारी से अवगत क्यों नहीं कराया।

पढ़ें : शिंदे पर लगा सनसनीखेज आरोप

उल्लेखनीय है कि कुछ चैनलों को दिए साक्षात्कार के दौरान आरके सिंह ने केंद्रीय गृहमंत्री पर सनसनीखेज आरोप लगाते हुए कल कहा था कि शिंदे ने दिल्ली पुलिस को अंडरव‌र्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम के करीबी माने जाने वाले मुंबई के उद्योगपति से पूछताछ करने से रोक दिया था। दिल्ली पुलिस आइपीएल स्पॉट फिक्सिंग मामले में इस उद्योगपति से पूछताछ करना चाहती थी। यही नहीं, उन्होंने शिंदे के करीबियों पर पैसे लेकर दिल्ली पुलिस में नियुक्तियों की सिफारिश करने का भी आरोप लगाया है। गृह सचिव रहते हुए सिंह ने हालांकि ऐसी कोई शिकायत नहीं की थी।

मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर

chat bot
आपका साथी