Move to Jagran APP

Air Quality: दिल्लीवालों ने पूरे अप्रैल शुद्ध हवा में ली सांस, नौ वर्ष में दूसरी बार हुआ ऐसा; पहली बार तब...

अप्रैल का महीना इस बार अपेक्षाकृत ठंडा ही नहीं बल्कि प्रदूषण रहित भी रहा है। 2016 से 2024 यानी नौ वर्षों के दौरान दूसरी बार ऐसा हुआ है जब पूरे माह में ज्यादातर दिन दिल्ली में हवा की गुणवत्ता मध्यम श्रेणी में रही है। राजधानी वासी लगातार बेहतर हवा में सांस ले रहे हैं। पर्यावरणविदों ने इस राहत का श्रेय मौसम का दिया है।

By sanjeev Gupta Edited By: Geetarjun Published: Mon, 29 Apr 2024 10:15 PM (IST)Updated: Mon, 29 Apr 2024 10:15 PM (IST)
दिल्लीवालों ने पूरे अप्रैल शुद्ध हवा में ली सांस, नौ वर्ष में दूसरी बार हुआ ऐसा.

संजीव गुप्ता, नई दिल्ली। अप्रैल का महीना इस बार अपेक्षाकृत ''ठंडा'' ही नहीं, बल्कि प्रदूषण रहित भी रहा है। 2016 से 2024 यानी नौ वर्षों के दौरान दूसरी बार ऐसा हुआ है, जब पूरे माह में ज्यादातर दिन दिल्ली में हवा की गुणवत्ता ''मध्यम'' श्रेणी में रही है। राजधानी वासी लगातार बेहतर हवा में सांस ले रहे हैं। पर्यावरणविदों ने इस राहत का श्रेय मौसम का दिया है।

loksabha election banner

केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) से मिले आंकड़ों के अनुसार, इस बार सोमवार तक अप्रैल के 29 में से 26 दिन एयर क्वालिटी इंडेक्स (एक्यूआई) ''मध्यम'' एवं केवल तीन दिन ''खराब'' श्रेणी में दर्ज किया गया। मंगलवार को माह के अंतिम दिन भी कमोबेश यही श्रेणी बने रहने के आसार हैं।

किस वर्ष साफ रहा अप्रैल

पिछले वर्षों सालों में अप्रैल माह के प्रदूषण पर निगाह दौड़ाएं तो 2016, 2017, 2018, 2019, 2021 और 2022 के मुकाबले 2023 कहीं साफ रहा। लेकिन 2020 का अप्रैल सबसे बेहतर रहा था। देशव्यापी लॉकडाउन के कारण 30 में से 16 दिन अच्छी जबकि 14 दिन मध्यम श्रेणी की हवा रही।

पर्यावरण विशेषज्ञों के अनुसार, इस वर्ष अप्रैल में वायु प्रदूषण से मिली राहत की मुख्य वजह मौसम की मेहरबानी रही। पश्चिमी विक्षोभों के असर से तेज हवा भी चलती रही एवं बीच बीच में हल्की वर्षा भी होती रही। इससे प्रदूषण कण वातावरण में जमने की बजाए छंटते चले गए।

2016 से 2024 के दौरान अप्रैल में कितने दिन किस श्रेणी की रही हवा

वर्ष          संतोषजनक     मध्यम       खराब         बहुत खराब

2016          0                02            23              05

2017          0                13            11              06

2018         01               07            18              04

2019          0                11            17              01

2020         16               14             0                0

2021          0                18            11              01

2022          0                 0             28              02

2023         17              13              0                0

2024         26              03              0                0

(2024 का डेटा 29 अप्रैल तक का है)

हवा की गति में सुधार के कारण यह अप्रैल पिछले वर्षों से बेहतर रहा है। बीच बीच में हुई हल्की बरसात से भी वायु प्रदूषण में कमी आई है। मेरा तो यह भी मानना है कि राजधानी के प्रदूषण की दवा ही हवा और बरसात है। -डॉ. दीपांकर साहा, पूर्व अपर निदेशक, सीपीसीबी

सोमवार को दो इलाकों की हवा रही ''बहुत खराब''

राजधानी के दो इलाकों की हवा सोमवार को ''बहुत खराब'' श्रेणी में पहुंच गई। यहां का एक्यूआई 300 अंक से ऊपर दर्ज किया गया। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के मुताबिक, यूं सोमवार को दिल्ली का समग्र एक्यूआइ 224 रहा। इस स्तर की हवा को ''खराब'' श्रेणी में रखा जाता है। अगले दो दिनों के बीच भी धूल उड़ाने वाली हवा के चलने का अनुमान है। इसे देखते हुए वायु गुणवत्ता की स्थिति खराब रहने की आशंका है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.