भारत के 72वें स्वतंत्रता दिवस के मौके पर गूगल ने बनाया रंग-बिरंगा डूडल

गर्मियों में आने वाला फलों का राजा आम को भी गूगल डूडल में जगह मिली है। इसके अलावा नींबू और मिर्च भी गूगल डूडल में दिख रहा है।

By Tilak RajEdited By: Publish:Wed, 15 Aug 2018 09:31 AM (IST) Updated:Wed, 15 Aug 2018 10:06 AM (IST)
भारत के 72वें स्वतंत्रता दिवस के मौके पर गूगल ने बनाया रंग-बिरंगा डूडल
भारत के 72वें स्वतंत्रता दिवस के मौके पर गूगल ने बनाया रंग-बिरंगा डूडल

नई दिल्ली, जेएनएन। आज स्‍वतंत्रता दिवस है, पूरा हिंदुस्‍तान देशभक्ति के रंग में रंगा नजर आ रहा है। इधर सर्च इंजन गूगल पर भी हिंदुस्‍तानी रंग चढ़ा नजर आ रहा है। गूगल ने बुधवार को भारत के 72वें स्वतंत्रता दिवस के मौके पर एक रंग-बिरंगा डूडल बनाया है। इसमें देश की 'ट्रक आर्ट' की झलक देखने को मिलती है। ट्रक आर्ट हम इसलिए कह रहे हैं, क्‍योंकि देश की सड़कों पर चलने वाले वाहनों पर देखी जाती है।

स्‍वतंत्रता दिवस के मौके पर बनाए गए डूडल में भारत का राष्ट्रीय पक्षी यानी दो मोर हैं, जिन्हें प्यार और सौहार्द का संदेश देते हुए दिखाया गया है। उनके दोनों तरफ बंगाल टाइगर और एक हाथी है। इसके अलावा गूगल डूलल में देश का राष्ट्रीय फूल यानी कमल को भी खिलते हुए देखाया गया है। रंग-बिरंगे फूलों के साथ उगते हुए सूरज वाले इस डूडल में देश के राष्ट्रीय चिन्हों को देखा जा सकता है।

गर्मियों में आने वाला फलों का राजा आम को भी गूगल डूडल में जगह मिली है। इसके अलावा नींबू और मिर्च भी गूगल डूडल में दिख रहा है। गूगल ने इस डूडल को देश की ट्रक आर्ट के लिए समर्पित किया है। देश आज आजादी की 72वीं वर्षगांठ मना रहा है। लालकिले से लेकर देश का हर शहर जश्न-ए-आजादी के रंग में रंगा है। प्रधानमंत्री ने सुबह लाल किले पर राष्‍ट्रीय ध्‍वज फहराया और देश को संबोधित किया।

chat bot
आपका साथी