सांगली का शाही घराना स्विस बैंक खातों के जांच दायरे में आया, एक अभिनेत्री का परिवार से है कनेक्‍शन

स्विस बैंकों में खाता रखने वाले भारतीयों की जांच के घेरे में एक शाही घराना भी आ चुका है।

By Arun Kumar SinghEdited By: Publish:Sun, 24 Nov 2019 11:15 PM (IST) Updated:Sun, 24 Nov 2019 11:15 PM (IST)
सांगली का शाही घराना स्विस बैंक खातों के जांच दायरे में आया, एक अभिनेत्री का परिवार से है कनेक्‍शन
सांगली का शाही घराना स्विस बैंक खातों के जांच दायरे में आया, एक अभिनेत्री का परिवार से है कनेक्‍शन

नई दिल्ली, प्रेट्र। स्विस बैंकों में खाता रखने वाले भारतीयों की जांच के घेरे में एक शाही घराना भी आ चुका है। भारतीय जांच अधिकारी ने महाराष्ट्र में सांगली के पूर्व राजघराने के दो लोगों की जानकारी स्विट्जरलैंड के कर विभाग से मंगाई है। इस जांच में आधिकारिक सहयोग के लिए भारतीय अधिकारियों ने स्विट्जरलैंड सरकार से अनुरोध कर रखा है।

इस पर स्विट्जरलैंड के अधिकारी सार्वजनिक नोटिस जारी कर सांगली के पूर्व शाही घराने के राजा विजयसिंह माधवराव पटवर्धन और उनकी पत्नी व महारानी रोहिणी विजयसिंह पटवर्धन से इस मामले को देखने के लिए अपना प्रतिनिधि नियुक्त करने को कहा है। स्विट्जरलैंड के अधिकारियों ने दोनों से यह भी कहा है कि यदि उन्हें अपने खातों से संबंधित सूचना भारत को दिए जाने को लेकर कोई आपत्ति है तो वे उसे बकायदा दर्ज कराएं। शाही पटवर्धन दंपती की बड़ी बेटी भाग्यश्री फिल्मों में बतौर अभिनेत्री काम कर चुकी हैं। उनकी दो अन्य बेटियां मधुवंती और पूर्णिमा पटवर्धन भी एक समय में छोटे पर्दे और मिस इंडिया कांटेस्ट से जुड़ी रही हैं।

सार्वजनिक नोटिस जारी करती है स्विट्जरलैंड सरकार 

स्विट्जरलैंड सरकार ऐसे मामलों में विदेशी सरकारों को सूचनाएं देने से पहले खातेदारों को अपना पक्ष रखने का मौका देने के लिए राजपत्र में सार्वजनिक नोटिस जारी करती है। स्विट्जरलैंड के हालिया संघीय राजपत्र में प्रकाशित दो अलग अधिसूचनाओं में पटवर्धन दंपती को 10 दिनों के भीतर अपना पक्ष रखने वाले व्यक्ति को नामित करने को कहा गया है। हालांकि इन अधिसूचनाओं में दंपती के नाम तथा उनकी जन्मतिथियां (विजय पटवर्धन की 24 अगस्त, 1942 और पत्नी रोहिणी की 27 अक्टूबर, 1950) छोड़ कोई अन्य जानकारी नहीं दी गई है।

परिवार से नहीं मिली कोई प्रतिक्रिया 

इस मामले में पक्ष जानने के लिए पटवर्धन परिवार से बार-बार संपर्क किए जाने के बाद भी कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली। शाही दंपती मंगलमूर्ति इनवेस्टमेंट एंड एक्सपोर्ट प्राइवेट लिमिटेड कंपनी में निदेशक हैं। इस कंपनी का पता मुंबई रजिस्ट्रार ऑफ कंपनीज (आरओसी) में मुंबई स्थित 'सांगली विला' के नाम से दर्ज है। इसमें इनके आधिकारिक ईमेल पर भेजे गए सवालों का भी अब तक कोई जवाब नहीं मिला है। कंपनी की आखिरी बैलेंस शीट 31 मार्च, 2019 को जारी की गई थी।

chat bot
आपका साथी