Weather Update: पश्चिम विक्षोभ के चलते कई राज्यों में बारिश का अलर्ट, जानें- दिल्ली, यूपी सहित अन्य राज्यों का हाल

भारतीय मौसम विज्ञान विभाग के मुताबिक चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र दक्षिण पूर्व बंगाल की खाड़ी और उससे सटे अंडमान सागर के ऊपर बना हुआ है। इसके अलावा 22 फरवरी की शाम तक पश्चिमी हिमालय के पास एक नया पश्चिमी विक्षोभ आने की उम्मीद है।

By Sanjeev TiwariEdited By: Publish:Tue, 22 Feb 2022 09:46 AM (IST) Updated:Tue, 22 Feb 2022 10:23 AM (IST)
Weather Update: पश्चिम विक्षोभ के चलते कई राज्यों में बारिश का अलर्ट, जानें- दिल्ली, यूपी सहित अन्य राज्यों का हाल
पश्चिमी हिमालय के पास एक नया पश्चिमी विक्षोभ आने की उम्मीद (फाइल फोटो)

नई दिल्ली, एजेंसी। उत्तर भारत में एक बार फिर मौसम बदलने के आसार हैं। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग के मुताबिक, चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र दक्षिण पूर्व बंगाल की खाड़ी और उससे सटे अंडमान सागर के ऊपर बना हुआ है। इसके अलावा 22 फरवरी की शाम तक पश्चिमी हिमालय के पास एक नया पश्चिमी विक्षोभ आने की उम्मीद है। इसके चलते इन इलाकों में बारिश और बर्फबारी की संभावना है।

इन राज्यों में बारिश होने की संभावना

अगले 24 घंटों के दौरान अरुणाचल प्रदेश में हल्की से मध्यम बारिश और बर्फबारी की संभावना है। मौसम विभाग के मुताबिक, 22 से 24 फरवरी के बीच पश्चिमी हिमालय में बारिश और बर्फबारी बढ़ सकती है। वहीं 22 और 23 फरवरी को पहाड़ियों पर छिटपुट भारी बर्फबारी हो सकती है। इसके अलावा पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम के कुछ हिस्सों में छिटपुट बारिश की संभावना है।

जानें- आज दिल्ली में कैसा रहेगा मौसम

मौसम विभाग की वेबसाइट पर उपलब्ध जानकारी के अनुसार, दिल्ली में आज (मंगलवार) से दो दिनों तक तेज हवाएं चलने की संभावना है। दिल्ली में आज (22 फरवरी) न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। जबकि, अधिकतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस के आस-पास रहेगा। वहीं, उत्तराखंड की राजधानी देहरादून का न्यूनतम तापमान 8 डिग्री और अधिकतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस रह सकता है।

जम्मू-कश्मीर में बारिश और बर्फबारी की संभावना

जम्मू-कश्मीर के कश्मीर संभाग में आज भी बारिश और बर्फबारी का दौरा जारी रहेगा। जम्मू संभाग में भी आज के छाए रहने से बारिश होते दिखेगी। आज अधिकतम तापमान 23 डिग्री तो न्यूनतम तापमान 14 डिग्री तक रहने की संभावना है। जम्मू-कश्मीर के कई हिस्सों में पूरे हफ्ते बारिश होने का अनुमान आईएमडी ने जाहिर किया है जिसके चलते न्यूनतम तापमान में गिरावट दर्ज हो सकता है।

उत्तराखंड में हिमपात

उत्तराखंड में बीते मंगलवार ऊंचाई वाले इलाकों पर हिमपात हुआ है। जिसके बाद कई हिस्सों में बारिश भी दर्ज की गई। वहीं अब मौसम विभाग की ओर से मिली जानकारी के मुताबिक राज्य के कई हिस्सों में अगले तीन चार दिन बारिश हो सकती है जिस कारण न्यूनतम तापमान में गिरावट दर्ज होते दिखेगी। राज्य के कई जिलों में आज अधिकतम तापमान 14 डिग्री तक रह सकता है तो वहीं न्यूनतम तापमान 2 डिग्री तक के रहने के अनुमान हैं।

chat bot
आपका साथी