राहुल बोले - बिहार जैसा होगा एक्जिट पोल का हश्र, रामगोपाल बोले गठबंधन जीतेगा

कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने कहा कि सपा- कांग्रेस का गठबंधन यूपी में जीत रहा है।

By Kishor JoshiEdited By: Publish:Fri, 10 Mar 2017 01:48 PM (IST) Updated:Sat, 11 Mar 2017 06:53 AM (IST)
राहुल बोले - बिहार जैसा होगा एक्जिट पोल का हश्र, रामगोपाल बोले गठबंधन जीतेगा
राहुल बोले - बिहार जैसा होगा एक्जिट पोल का हश्र, रामगोपाल बोले गठबंधन जीतेगा

नई दिल्ली (जेएनएन)।  विधानसभा चुनाव खत्म होने के बाद चैनलों द्वारा दिखाए गए एक्जिट पोल पर कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने भी अपनी प्रतिक्रिया दी है। राहुल गांधी ने उत्तर प्रदेश में सपा-कांग्रेस गठबंधन की जीत का भरोसा जताया है।

एक्जिट पोल के लेकर पूछे गए सवाल पर उन्होंने कहा कि वह एग्जिट पोल पर कुछ नहीं बोल सकते। उन्होंने कहा, 'हमारा गठबंधन जीत रहा है। ऐसे एक्जिट पोल को हम बिहार में भी देख चुके हैं। इस पर कल बात करेंगे।'

Our alliance is winning, such exit polls we saw in Bihar also. Will talk tomorrow: Rahul Gandhi pic.twitter.com/C1uP6QycN5

— ANI UP (@ANINewsUP) March 10, 2017

वहीं समाजवादी पार्टी के महासचिव रामगोपाल यादव ने कहा कि से कहा कि  हम 100 प्रतिशत जीत रहे हैं. हमें जानकारी मिली है कि कुछ चैनलों ने दबाव में एक्जिट पोल के सही नतीजों में कुछ दिन पहले ही बदलाव किया है।

We are 100% winning the elections: Ram Gopal Yadav, SP pic.twitter.com/3KMuFDo0uo— ANI UP (@ANINewsUP) March 10, 2017

वहीं सपा नेता नरेश अग्रवाल ने कहा है, 'हम बहुमत से जीत रहे हैं और किस-किस ने हमारे खिलाफ साजिश की , इसका खुलासा 11 तारीख बाद करेंगे।' वहीं मुलायम सिंह यादव ने भी कहा कि सपा-कांग्रेस गठबंधन की यूपी में बहुमत की सरकार बनेगी और अखिलेश यादव ही मुख्यमंत्री बनेंगे।

Hum bahumat se jeet rahe hain aur kis kis ne humare khilaaf saazish ki, iska khulasa 11 tareek ke baad karenge:Naresh Agarwal,SP pic.twitter.com/Ypriwr4zMj

— ANI UP (@ANINewsUP) March 10, 2017

आपको बता दें कि पांच राज्यों में हुए मतदान के बाद एक्जिट पोल के नतीजे आ गए हैं। उत्तर प्रदेश में भाजपा की बहुमत से सरकार बनने का अनुमान है। सी-वोटर के एक्जिट पोल के मुताबिक भाजपा को गोवा और मणिपुर की सत्ता मिल रही है, जबकि उत्तराखंड में कांग्रेस के साथ उसका करीबी मुकाबला है। टाइम्स नाउ-वीएमआर के सर्वे के मुताबिक यूपी भाजपा में 190 से 210 सीटें हासिल करते हुए बहुमत से सरकार बना सकती है। सत्ताधारी सपा को 110 से 130 सीटें मिलने का अनुमान है। बीएसपी को महज 67 से 74 सीटों पर ही सिमटना पड़ सकता है।

एबीपी न्यूज के सर्वे में 402 सीटों के अनुमान में भाजपा को 164 से 176 सीटें, सपा को 159 से 169 सीटें मिलने की संभावना है। इस सर्वे में भी बीएसपी को खासा पीछे रखते हुए महज 60 से 72 सीटें मिलने की संभावना जताई गई है।

यह भी पढ़ें: Exit Poll 2017: यूपी, उत्तराखंड, गोवा अौर मणिपुर में भाजपा सबसे आगे

यह भी पढ़ें: 'आप' ने पंजाब चुनाव को बना दिया दिलचस्‍प, जीत की रहेंगी यह खास वजहें

chat bot
आपका साथी