राष्ट्रपति ने देशवासियों को कहा 'ईद मुबारक'

पाक रमजान के महीने के बाद सोमवार शाम को ईद के चांद का दीदार हो गया। दिल्ली फतेहपुरी शाही मस्जिद व जामा मस्जिद के इमामों ने देश भर में चांद देखे जाने की पुष्टि की है। लिहाजा देश भर में मंगलवार को ईद मनाई जाएगी। चांद के दीदार की खबर मिलने के बाद लोगों ने एक-दूसरे को ईद की बधाई दी। राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी ने भी देशवासियों को ईद की मुबारकबाद दी है। इसके अलावा केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने भी सभी देशवासियों को ईद की बधाई दी ह

By Edited By: Publish:Tue, 29 Jul 2014 03:01 AM (IST) Updated:Tue, 29 Jul 2014 10:59 AM (IST)
राष्ट्रपति ने देशवासियों को कहा 'ईद मुबारक'

नई दिल्ली। पाक रमजान के महीने के बाद सोमवार शाम को ईद के चांद का दीदार हो गया। दिल्ली फतेहपुरी शाही मस्जिद व जामा मस्जिद के इमामों ने देश भर में चांद देखे जाने की पुष्टि की है। लिहाजा देश भर में मंगलवार को ईद मनाई जाएगी। चांद के दीदार की खबर मिलने के बाद लोगों ने एक-दूसरे को ईद की बधाई दी। राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी ने भी देशवासियों को ईद की मुबारकबाद दी है। इसके अलावा केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने भी सभी देशवासियों को ईद की बधाई दी है।

फतेहपुरी मस्जिद के शाही इमाम डॉ. मुफ्ती मोहम्मद मुकर्रम अहमद ने बताया कि दिल्ली-एनसीआर में चांद का दीदार नहीं हुआ है। लेकिन बिहार के मुंगेर, यूपी के लखनऊ और आंध्र प्रदेश के हैदराबाद आदि कई जगहों में चांद देखा गया। फतेहपुरी मस्जिद में सुबह 8.30 बजे नमाज अदा की जाएगी।

जामा मस्जिद के शाही इमाम सैयद अहमद बुखारी ने बताया कि मुल्क के कई हिस्सों में चांद देखा गया है। जामा मस्जिद में ईद की नमाज सुबह 7.30 बजे अदा की जाएगी। उधर, लखनऊ में मरकजी चांद कमेटी के अध्यक्ष मौलाना खालिद रशीद फरंगी महली व शिया चांद कमेटी के अध्यक्ष मौलाना सैफ अब्बास नकवी की ओर से भी मंगलवार को ईद का त्योहार होने की घोषणा कर दी गई है।

पढ़ें: चांद रात पर गुलजार हुए बाजार

ईद के मौके पर सहारनपुर में होगा प्रशासन का कड़ा इम्तिहान

chat bot
आपका साथी