विभाजन के बाद आंध्र प्रदेश विधानसभा का पहला सत्र आज से शुरू

आंध्र प्रदेश विधानसभा का प्रथम सत्र गुरुवार को यहां पुराने विधानसभा भवन में 11 बजकर 52 मिनट पर शुरू हो गया। इस दौरान मुख्यमंत्री एन चंद्रबाबू नायडू ने अपने कैबिनेट सहयोगियों के साथ शपथ ग्रहण किया। अस्थायी अध्यक्ष पी नारायणस्वामी नवनिर्वाचित विधायकों को विधानसभा की सदस्यता की शपथ दिलाई। शपथ ग्रहण के बाद सदन स्वर्गीय

By Edited By: Publish:Thu, 19 Jun 2014 01:57 PM (IST) Updated:Thu, 19 Jun 2014 02:10 PM (IST)
विभाजन के बाद आंध्र प्रदेश विधानसभा का पहला सत्र आज से शुरू

हैदराबाद। आंध्र प्रदेश विधानसभा का प्रथम सत्र गुरुवार को यहां पुराने विधानसभा भवन में 11 बजकर 52 मिनट पर शुरू हो गया। इस दौरान मुख्यमंत्री एन चंद्रबाबू नायडू ने अपने कैबिनेट सहयोगियों के साथ शपथ ग्रहण किया।

अस्थायी अध्यक्ष पी नारायणस्वामी नवनिर्वाचित विधायकों को विधानसभा की सदस्यता की शपथ दिलाई। शपथ ग्रहण के बाद सदन स्वर्गीय विधायक टी प्रभाकर राव को श्रद्धांजलि दिया जाएगा जिनका दो दिन पहले निधन हो गया था। उसके बाद सदन दिनभर के लिए स्थगित हो जाएगा।

175 सदस्यीय विधानसभा में दो सीटें खाली हैं। राव निर्वाचित होने के बाद गुजर गए, जबकि भूमा शोभा नागी रेड्डी चुनाव से दो दिन पहले चल बसे थे। उल्लेखनीय है कि चुनाव परिणाम 16 मई को घोषित हुए थे, लेकिन विधानसभा सत्र बुलाया नहीं जा सका क्योंकि राज्य के विभाजन की प्रक्रिया चल रही थी, जो दो जून को पूरी हुई। आंध्र प्रदेश की नई सरकार ने 8 जून को मुख्यमंत्री एवं मंत्रियों के शथप ग्रहण समारोह के बाद सत्ता संभाली थी। राज्य मंत्रिमंडल की 12 जून को बैठक हुई, जिसमें 19 जून से विधानसभा का पहला सत्र बुलाने का निर्णय लिया गया।

20 जून को विधानसभाध्यक्ष औार उपाध्यक्ष का चुनाव होगा। उसके अगले दिन राज्यपाल ईएसएल नरसिम्हन सुबह आठ बजकर 55 मिनट पर विधानसभा और विधानसभा परिषद की संयुक्त बैठक को संबोधित करेंगे। विधानसभा 23-24 जून को राज्यपाल के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव पर चर्चा करेगी।

पढ़ें : नायडू हैदराबाद से ही देखेंगे आंध्र प्रदेश का कामकाज

chat bot
आपका साथी