राहत भरी खबर! देश में पिछले 24 घंटे में नहीं सामने आया कोरोना के नए स्ट्रेन का एक भी मामला

कोरोना वायरस (COVID-19) को लेकर एक राहत भरी खबर समाने आई है। देश में पिछले 24 घंटे के दौरान ब्रिटेन में पाए गए कोरोना के नए स्ट्रेन का कोई मामल सामने नहीं आया है। स्वास्थ्य मंत्रालय ने रविवार को इसकी जानकारी दी।

By TaniskEdited By: Publish:Sun, 10 Jan 2021 01:25 PM (IST) Updated:Sun, 10 Jan 2021 04:14 PM (IST)
राहत भरी खबर! देश में पिछले 24 घंटे में नहीं सामने आया कोरोना के नए स्ट्रेन का एक भी मामला
देश में अब तक 90 लोग नए स्ट्रेन से संक्रमित पाए गए हैं। (एएनआइ)

नई दिल्ली, एएनआइ। कोरोना वायरस (COVID-19) को लेकर एक राहत भरी खबर समाने आई है। देश में पिछले 24 घंटे के दौरान ब्रिटेन में पाए गए कोरोना के नए स्ट्रेन का कोई मामल सामने नहीं आया है। स्वास्थ्य मंत्रालय ने रविवार को इसकी जानकारी दी। देश में अब तक 90 लोग नए स्ट्रेन से संक्रमित पाए गए हैं। मंत्रालय के अनुसार, इनको संबंधित राज्य सरकारों द्वारा नामित कोरोना हेल्थ केयर सेंटरों में अलग-अलग कमरों में आइसोलेट किया गया है। इसके अलावा उनके संपर्क में आए लोगों को भी क्वारंटाइन कर दिया गया है।

ब्रिटेन में कोरोना के नए स्ट्रेन की जानकारी सामने आने के बाद, सरकार ने पिछले साल 22 दिसंबर से ब्रिटेन से भारत आने जाने वाले विमानों पर प्रतिबंध लगा दिया था। हालांकि, भारत और ब्रिटेन के बीच विमान का संचालन आठ जनवरी से फिर शुरू हो गया। यात्रियों को ब्रिटेन में विमान पर सवार होने से पहले और भारत पहुंचने के बाद आरटी-पीसीआर टेस्ट करना होगा। ब्रिटेन से आ रहे यात्रियों के लिए दिशानिर्देश जारी करते हुए इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे (IGI) ने शुक्रवार को कहा कि यात्रियों को ब्रिटेन में बोर्डिंग करने से पहले हवाई अड्डे की आधिकारिक वेबसाइट पर 'एयर सुविधा पोर्टल' के माध्यम से कोरोना की नेगेटिव आरटी-पीसीआर रिपोर्ट अपलोड करनी होगी। यह टेस्ट यात्रा शुरू होने से 72 घंटे के भीतर की होनी चाहिए।

इस बीच, भारत में पिछले 24 घंटों में 18,645 नए कोरोना के मामले सामने आए और 201 लोगों की संक्रमण से मौत हो गई। देश में अब 2,23,335 सक्रिय मामले हैं। कुल मामले एक करोड़ चार लाख 50 हजार 284 हो गए हैं। पिछले 24 घंटों में 19,299 मरीज ठीक हुए। इसके साथ ही ठीक होने वाले कुछ मरीजों की संख्या एक करोड़ 75 हजार 950 हो गई। मरने वालों की संख्या 1,50,999 हो गई। वर्तमान में, केरल में सबसे ज्याजा  64,516 सक्रिय मामले हैं। इसके बाद महाराष्ट्र में 54,129 सक्रिय मामले हैं।

chat bot
आपका साथी