साथ रह कर भी लालू से दिल नहीं मिले : पासवान

केंद्रीय मंत्री और लोजपा प्रमुख रामविलास पासवान ने राजद प्रमुख लालू प्रसाद के साथ संबंध को लेकर कहा कि साथ रह कर भी दोनों के दिल कभी नहीं मिले। पासवान ने पिछले साल लोकसभा चुनाव से पहले राजद के साथ पांच साल पुराने संबंध को तोड़कर भाजपा से हाथ मिला

By Manoj YadavEdited By: Publish:Tue, 21 Jul 2015 07:36 PM (IST) Updated:Tue, 21 Jul 2015 07:45 PM (IST)
साथ रह कर भी लालू से दिल नहीं मिले : पासवान

नई दिल्ली। केंद्रीय मंत्री और लोजपा प्रमुख रामविलास पासवान ने राजद प्रमुख लालू प्रसाद के साथ संबंध को लेकर कहा कि साथ रह कर भी दोनों के दिल कभी नहीं मिले। पासवान ने पिछले साल लोकसभा चुनाव से पहले राजद के साथ पांच साल पुराने संबंध को तोड़कर भाजपा से हाथ मिला लिया था।

पासवान ने एक साक्षात्कार में कहा, 'लालू के साथ कभी भी मेरा दिल से संबंध नहीं था। लालू का भी मेरे साथ ऐसा ही था।' लोजपा प्रमुख ने कहा कि वह लालू से साथ कभी गठबंधन नहीं चाहते थे। 2010 के विधानसभा चुनाव को छोड़कर उन्होंने बिहार में कभी लालू के साथ चुनाव नहीं लड़ा। उन्होंने बताया कि 2009 में वह कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी की पहल पर संप्रग में शामिल हुए थे।

पासवान ने कहा कि लालू एक हाथ सहयोगी दल के गले पर रखते हैं तो दूसरा पांव पर। पासवान से पूछा गया था कि लालू के साथ गठजोड़ करने पर वह बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार कैसे हमला करेंगे जबकि वह खुद राजद के साथ रह चुके हैं। हाल में राजद और जदयू के गठबंधन को लेकर पासवान ने तल्ख टिप्पणियां की थीं।

पासवान ने बिहार में खुद के मुख्यमंत्री पद के दावेदार होने की बात से इन्कार किया। उन्होंने कहा कि बिहार में राजग के सत्ता में आने पर मुख्यमंत्री पद पर दावेदारी का अधिकार भाजपा का है क्योंकि वह सबसे बड़ी पार्टी है। हम राजग के तहत नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में चुनाव लड़ रहे हैं। इसलिए मोदी जिस किसी को मुख्यमंत्री चुनेंगे, वह हमें स्वीकार्य होगा। हम सामूहिक नेतृत्व के तहत बिहार विधानसभा का चुनाव लड़ेंगे।

नीतीश का दावा झूठा

पासवान ने नीतीश के विकास के दावे को झूठा बताया। उन्होंने कहा कि बिहार में पिछले 10 वर्षों में एक भी उद्योग शुरू नहीं हुआ किंतु शराब की दुकानें खुलीं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की आलोचना करने पर नीतीश पर निशाना साधते हुए पासवान ने कहा कि वह सूरज पर कीचड़ फेंकने का प्रयास कर रहे हैं।

chat bot
आपका साथी