Weather Updates: दिल्ली की गर्मी से बेहाल हुए लोग, 76 साल का टूटा रिकॉर्ड, पारा पहुंचा 40 के पार

Weather Updates दिल्ली के मौसम विभाग केंद्र ने बताया कि सोमवार को पालम में अधिकतम तापमान 39.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया। नरेला में 41.7 डिग्री सेल्सियस आया नगर 40.6 दिल्ली विश्वविद्यालय 39.8 लोधी रोड में 39.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया।

By Dhyanendra Singh ChauhanEdited By: Publish:Mon, 29 Mar 2021 10:27 PM (IST) Updated:Tue, 30 Mar 2021 06:56 AM (IST)
Weather Updates: दिल्ली की गर्मी से बेहाल हुए लोग, 76 साल का टूटा रिकॉर्ड, पारा पहुंचा 40 के पार
दिल्ली के मौसम में अचानक आया यह बदलाव

नई दिल्ली, आइएएनएस। देश की राजधानी दिल्ली में सोमवार को अधिकतम तापमान 40.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। होली के दिन यानी सोमवार को दिल्ली के लोग गर्मी से बेहाल रहे। 76 वर्षों बाद मार्च के महीने में दिल्ली सबसे अधिक गर्म रही है। इसके पहले मार्च 1945 में दिल्ली का तापमान 40.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। वहीं, मंगलवार को बढ़ते तापमान से राहत मिलने की संभावना है। दिल्ली के सामान्य मौसम की बात करें तो यह अधिकतम तापमान के औसत से आठ डिग्री अधिक है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने कहा कि दिल्ली में ऐसा पहले कभी नहीं हुआ था। यही नहीं, दिल्ली में लू (Heat Wave) भी चलने लगी है, जो आम तौर पर अप्रैल के आखिर में चलती है। 

दिल्ली के मौसम विभाग केंद्र ने बताया कि सोमवार को पालम में अधिकतम तापमान 39.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया। नरेला में 41.7 डिग्री सेल्सियस, आया नगर 40.6, दिल्ली विश्वविद्यालय 39.8, लोधी रोड में 39.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया। हालांकि, आईएमडी ने यह भी कहा कि तापमान सप्ताह के अंत में कम हो जाएगा। मंगलवार को अधिकतम तापमान 38 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है।

मौसम विभाग के अनुसार जब मैदानों में तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से अधिक हो जाता है, तब वहां लू चलने की आशंका घोषित की जाती है। दिल्ली प्रादेशिक मौसम विज्ञान केंद्र से मिली जानकारी के मुताबिक शनिवार को दिल्ली का अधिकतम तापमान 35.3 डिग्री दर्ज किया गया था। रविवार को बढ़ोतरी के बाद अधिकतम तापमान 37.3 डिग्री हुआ, जो सामान्य से 5 डिग्री अधिक था। रविवार को दर्ज अधिकतम तापमान वर्ष 2020 और 2021 में मार्च के सभी दिनों में सबसे अधिक रहा था।

इन राज्यों में हो सकती है बारिश

वहीं, दूसरी ओर हिमालयी क्षेत्र में सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ के चलते मौसम विभाग ने देश के पूर्वोत्तर भारत के कई हिस्से में आंधी, बिजली, ओलावृष्टि की संभावना बताई है। मेघालय, अमस, नागालैंड, मणिपुर, त्रिपुरा और मिजोरम में में तेज हवाओं के साध बारिश होने की उम्मीद है।

chat bot
आपका साथी