Move to Jagran APP

केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा को झारखंड हाई कोर्ट से बड़ी राहत, याचिका में त्रुटि मामले में सवा लाख का हर्जाना माफ

Arjun Munda केंद्रीय कृषि मंत्री अर्जुन मुंडा कोझारखंड हाई कोर्ट से बड़ी राहत मिली है। कोर्ट ने याचिका में त्रूटि नहीं सुधारने पर उन पर सवा लाख रुपये का जुर्माना लगाया था। आज इस मामले की सुनवाई हुई। इस दौरान अदालत ने हर्जाना की राशि को माफ करते हुए कहा कि याचिका में हुई त्रुटि में उनकी कोई गलती नहीं थी।

By Jagran News Edited By: Arijita Sen Published: Wed, 08 May 2024 02:44 PM (IST)Updated: Wed, 08 May 2024 02:44 PM (IST)
केंद्रीय कृषि मंत्री अर्जुन मुंडा की फाइल फोटो- जागरण।

राज्‍य ब्‍यूरो, रांची। केंद्रीय कृषि मंत्री अर्जुन मुंडा को झारखंड हाई कोर्ट से बड़ी राहत मिली है। उनकी ओर से कोर्ट द्वारा 1.25 लाख के हर्जाना लगाए जाने के खिलाफ याचिका दाखिल की गई थी। सुनवाई के दौरान कहा गया कि याचिका में त्रुटि में उनकी कोई गलती नहीं है।

loksabha election banner

शीघ्र सुनवाई के लिए मेंशन करने की वजह से यह मामला तत्काल कोर्ट में सुनवाई के लिए लग गया था। इसलिए हर्जाना की राशि को माफ किया जाए। अदालत ने अर्जुन मुंडा के खिलाफ लगाए गए हर्जाना की राशि को माफ कर दिया।

क्‍या है मामला

बता दें कि केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा 11 अप्रैल, 2023 को सचिवालय मार्च के दौरान धुर्वा थाना में दर्ज प्राथमिकी को निरस्त करने के लिए हाई कोर्ट में याचिका दाखिल की है। प्राथमिकी के अनुसार, सचिवालय की ओर मार्च कर रहे भाजपा कार्यकर्ताओं की पुलिस के साथ झड़प हो गई थी।

इसमें केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा, बाबूलाल मरांडी और रघुवर दास, सांसद निशिकांत दुबे सहित 41 नामजद एवं कई अज्ञात लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई थी। इसी एफआईआर को चुनौती देते हुए उन्‍होंने याचिका दायर की थी। 

कोर्ट में सुनवाई के दौरान जस्टिस राजेश कुमार ने कहा कि ऑफिस द्वारा जो गलती बताई गई थी, याचिका में उसमें सुधार नहीं किया गया है। ऐसे में अर्जुन मुंडा को झारखंड हाई कोर्ट के एडवोकेट्स क्लर्क एसोसिएशन के नाम 1.25 लाख का जुर्माना भरना होगा। इस मामले की अगली सुनवाई के लिए 8 मई की तारीख तय की गई थी। 

ये भी पढ़ें:

नोटों के बंडल में कैसे पहुंचा ED का पत्र... बाबूलाल ने चंपई सोरेन को लिखी चिट्ठी, कहा- CM कराएं मामले की CBI जांच

अलग-थलग पड़े मंत्री आलमगीर, राहुल गांधी के दौरे से रखा गया दूर; क्‍या अब चंपई की कैबिनेट से किए जाएंगे बाहर?


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.