बाल आयोग का अध्यक्ष बना 10 साल का बच्चा, प्रोजेरिया बीमारी से है ग्रसित

प्रोजेरिया बीमारी से जूझ रहे 10 साल के श्रेयश को शुक्रवार को विधिवत एक दिन के लिए बाल आयोग का अध्यक्ष बनाया गया है।

By Suchi SinhaEdited By: Publish:Fri, 24 Mar 2017 04:09 PM (IST) Updated:Sat, 25 Mar 2017 12:14 AM (IST)
बाल आयोग का अध्यक्ष बना 10 साल का बच्चा, प्रोजेरिया बीमारी से है ग्रसित
बाल आयोग का अध्यक्ष बना 10 साल का बच्चा, प्रोजेरिया बीमारी से है ग्रसित

भोपाल (एएनआइ)। फिल्म 'पा' में अमिताभ बच्चन ने ऐसे शख्स (औरो) की भूमिका निभाई थी जो प्रोजेरिया  नामक बीमारी से पीड़ित है। इसमें एक बच्चे की मानसिक उम्र तो जस की तस रहती है, लेकिन शारीरिक रूप से वो तेजी से बढ़ता है। ऐसी ही बीमारी से ग्रस्त एक बच्चे की इच्छा मध्यप्रदेश सरकार ने पूरी की है। प्रोजेरिया  बीमारी से जूझ रहे 10 साल के श्रेयश को शुक्रवार को विधिवत एक दिन के लिए बाल आयोग का अध्यक्ष बनाया गया।

दरअसल, समन्वय भवन में बच्चों के अधिकारों को लेकर एक राज्यस्तरीय समीक्षा कार्यशाला का आयोजन किया गया था। इसमें श्रेयश को मध्यप्रदेश बाल अधिकार संरक्षण आयोग का विधिवत अध्यक्ष बनाया गया। 10 साल की उम्र में श्रेयश 60 साल का दिखाई देता है। बड़ा होकर उसका सपना आयोग का अध्यक्ष बनने की थी जो आज पूरी हो गई।

क्या है यह बीमारी

प्रोजेरिया बहुत ही दुर्लभ और एक आनुवांशिक बीमारी है। प्रोगेरिन नाम के एक प्रोटीन से यह बीमारी होती है। यह बीमारी जीन्स और कोशिकाओं में उत्परिवर्तन की स्थिति के चलते होती है। इसमें कोशिका के केंद्रक का आकार बिगड़ जाता है, जिससे रोगी के जींस में सक्रियता समाप्त हो जाती है।

यह भी पढ़ें: 'पा' के अमिताभ जैसा मेरठ का आदित्य

यह भी पढ़ें: उम्र 14 साल शरीर 110 साल का!

chat bot
आपका साथी