Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Morning Top News 01 April 2023: देश में कोरोना वायरस के आज कितने मामले? पढ़ें प्रमुख खबरें

    By Jagran NewsEdited By: Manish Negi
    Updated: Sat, 01 Apr 2023 11:22 AM (IST)

    Morning Top News देश में कोरोना वायरस के शनिवार को 2994 मामले सामने आए हैं। एक्टिव केस अब 16354 हो गए हैं। उधर असम के सीएम हिमंता बिस्वा सरमा ने दिल्ल ...और पढ़ें

    Hero Image
    Morning Top News 01 April 2023: देश में कोरोना वायरस के आज कितने मामले?

    नई दिल्ली, ऑनलाइन डेस्क। रामनवमी जुलूस के दौरान कई राज्यों में हिंसा भड़की है। बिहार में नालंदा और सासाराम में धारा 144 लगाई गई है। पथराव में कई लोग घायल हो गए हैं। उधर, लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने सांसद संजय राउत को धमकी दी है। पुलिस ने इस मामले में केस दर्ज कर लिया है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    आज की प्रमुख बड़ी खबरें

    1. असम के सीएम की अरविंद केजरीवाल को चेतावनी

    असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्व सरमा ने दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल को चेतावनी दी है। उन्होंने कहा है कि अगर केजरीवाल ने उन पर झूठे आरोप लगाए तो वह उनके खिलाफ मुकदमा कर देंगे। यहां पढ़ें पूरी खबर

    2. सांसद संजय राउत को लॉरेंस बिश्नोई गैंग से धमकी

    शिवसेना (उद्धव बाला ठाकरे) के नेता और राज्यसभा सांसद संजय राउत को धमकी मिली है। संजय राउत को लॉरेंस बिश्नोई गिरोह से एक धमकी भरा संदेश मिला है, जिसमें पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला की तरह उनकी हत्या करने की बात कही गई है। यहां पढ़ें पूरी खबर

    3. बिहार में कई जगहों पर हिंसा

    बिहार के कई जिलों में रामनवमी जुलूस के दौरान हिंसा भड़क उठी। नालंदा, रोहतास और गया में सबसे अधिक बवाल हुआ। पुलिसकर्मी, महिला समेत दर्जनों लोग घायल हुए। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए प्रशान ने धारा-144 लगा दी है। यहां पढ़ें पूरी खबर

    4. आज जेल से बाहर आएंगे नवजोत सिंह सिद्धू

    कांग्रेस नेता नवजोत सिंह सिद्धू के जेल से बाहर आएंगे। नवजोत सिंह सिद्धू के आज रिहाई की संभावना है। बता दें कि सिद्धू रोड रेज मामले में सजा काट रहे हैं। यहां पढ़ें पूरी खबर

    5. भारत में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 2,994 नए मामले

    भारत में शनिवार को पिछले 24 घंटों में कोरोना के 2,994 नए मामले सामने आए। वहीं, अब सक्रिय मामले 16,354 हैं। वहीं, शुक्रवार को भारत में कोरोना के 3,095 मामले सामने आए थे। यहां पढ़ें पूरी खबर