PM मोदी के आदेश पर 33 'निकम्मे' अधिकारियों को दी गई रिटायरमेंट

केंद्र सरकार ने अपने अधिकारियों को सख्त संदेश देते हुए खराब प्रदर्शन करने के आरोप में 33 टैक्स अधिकारियों को समय से पहले रिटायरमेंट दे दिया है।

By kishor joshiEdited By: Publish:Fri, 06 May 2016 08:01 AM (IST) Updated:Fri, 06 May 2016 01:17 PM (IST)
PM मोदी के आदेश पर 33 'निकम्मे' अधिकारियों को दी गई रिटायरमेंट

नई दिल्ली। काम नहीं करने वाले अधिकारियों को सख्त संदेश देते हुए मोदी सरकार ने पहली बार 33 राजस्व अधिकारियों को एक साथ काम में कोताही बरतने के आरोप में समय से पहले रिटायरमेंट दे दिया है, इनमें ग्रुप 'ए' के सात अधिकारी भी शामिल हैं।

पढ़ें: योजनाएं पूरी करने करने के लिए PM मोदी ने दिया मंत्रालयों को मंथली टारगेट

इकॉनोमिक टाईम्स की खबर के अनुसार, गुरूवार को वित्त मंत्रालय द्वारा जारी एक बयान में में कहा गया है कि पिछले दो वर्षों के दौरान विभागीय कार्रवाई के तहत 72 अधिकारियों को बर्खास्त किया जा चुका है जिसमें ग्रुप 'ए' के 6 अधिकारी भी शामिल हैं। इस बयान में कहा गया है, "यह धारणा आम हो चुकी है कार्य नहीं करने वाले टैक्स अधिकारियों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की जाती है, लेकिन वर्तमान सरकार इस धारणा को बदलने के लिए कई कदम उठा रही है।"

पढ़ें: मोदी सरकार ने किया भ्रष्टाचार की जड़ पर प्रहार

पहली बार राजस्व सेवा के 33 अधिकारियों सहित ग्रुप 'ए' के सात अधिकारियों को सीसीएस (पेंशन) नियम की धारा 56 (जे) के तहत खराब प्रदर्शन करने करने के आधार पर समय से पहले रिटायरमेंट दे दिया गया है।

chat bot
आपका साथी