षड्यंत्र का जवाब सद्भावना से देंगे

गुजरात के मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा है कि राज्य को तोड़ने की हर कोशिश का जवाब सद्भावना होगा। आनंद जिले में दिन भर के अपने सद्भावना अनशन के अंत में उन्होंने कहा कि गुजरात को तोड़ने की हर कोशिश का जवाब राज्य अपने सद्भावना हथियार से देगा।

By Edited By: Publish:Wed, 01 Feb 2012 07:17 AM (IST) Updated:Wed, 01 Feb 2012 04:27 PM (IST)
षड्यंत्र का जवाब सद्भावना से देंगे

आनंद। गुजरात के मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा है कि राज्य को तोड़ने की हर कोशिश का जवाब सद्भावना होगा।

आनंद जिले में दिन भर के अपने सद्भावना अनशन के अंत में उन्होंने कहा कि गुजरात को तोड़ने की हर कोशिश का जवाब राज्य अपने सद्भावना हथियार से देगा।

उन्होंने कहा कि विपक्ष की नीति बांटों और राज करो की है जबकि हमारी नीति सामूहिक प्रयास से समग्र विकास की है।

मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर

chat bot
आपका साथी