बांधवगढ़: रिसार्ट में बंधक बनाकर नाबालिग से दस दिन गैंगरेप

मानपुर थाना के एक गांव की एक नाबालिग का घर से अपहरण कर बांधवगढ़ के एक रिसार्ट में बंधक बनाकर दस दिनों तक बलात्कार किया गया। सोमवार को गवाही देने उमरिया न्यायालय आयी पीड़िता ने बताया कि 20 जून की रात दो लोगों ने बलपूर्वक घर से उसका अपहरण किया था। अपहरण करने के बाद उसे ताला के एक रिसार्ट में ले गए। यह

By Edited By: Publish:Tue, 29 Jul 2014 11:12 AM (IST) Updated:Tue, 29 Jul 2014 11:28 AM (IST)
बांधवगढ़: रिसार्ट में बंधक बनाकर नाबालिग से दस दिन गैंगरेप

उमरिया। मानपुर थाना के एक गांव की एक नाबालिग का घर से अपहरण कर बांधवगढ़ के एक रिसार्ट में बंधक बनाकर दस दिनों तक बलात्कार किया गया। सोमवार को गवाही देने उमरिया न्यायालय आयी पीड़िता ने बताया कि 20 जून की रात दो लोगों ने बलपूर्वक घर से उसका अपहरण किया था। अपहरण करने के बाद उसे ताला के एक रिसार्ट में ले गए। यहां दस दिन तक उसे बंधक बनाकर रखा गया और चार लोगों ने उसके साथ दुष्कर्म किया।

स्थान बदला:

पीड़िता ने अपने बयान में बताया है कि रात को उसे रिसार्ट में रखा जाता था और सुबह रिसार्ट के पीछे एक पुलिया के पास बनी झोपड़ी में ले जाकर रखा जाता था। उसके हाथ-पैर बांधकर बंधक बनाया गया था जिससे यह बचने के लिए भी कोई प्रयास नहीं कर पायी। इसने बताया कि दिन में जब इसे पुलिया के पास रखा जाता था तो रिसार्ट से ही दो लोग इसके लिए खाना लेकर आते थे। एक दिन रात में जब इसके हाथ आरोपियों का मोबाइल लगा तो इसने अपने भाई को फोन कर दिया। इसके बाद इसके पिता और भाई ने इसे यहां से छुड़ाया।

नहीं सुना पुलिस ने:

पीड़िता के पिता ने बताया कि इस मामले में जब पुलिस से फरियाद करने गए तो किसी ने भी सुनवायी नहीं की। बाद में जब पुलिस अधीक्षक से शिकायत की तो एक आरोपी सुशील सिंह के खिलाफ अपराध दर्ज कर लिया गया। जबकि अन्य लोगों के खिलाफ कोई अपराध दर्ज नहीं हुआ।

दुराचार का मामला दर्ज:

यह सामूहिक दुराचार का ही मामला है और हमने इस मामले में अपराध भी दर्ज किया है। आरोपियों के खिलाफ 376 घ का मामला दर्ज किया गया है। मामले की जांच की जा रही है। इसके बाद अन्य आरोपियों के नाम भी अपराध में जुड़ सकते हैं। पीड़िता को 164 के तहत बयान देने के लिए बुलाया गया था लेकिन उसका स्वास्थ्य बिगड़ गया जिसके कारण वह नहीं आ पायी।

[साभार : नई दुनिया]

पढ़ें : दिल्ली में 10वीं की छात्रा से गैंगरेप, बनाया एमएमएस

पढ़ें : बच्ची से दुष्कर्म : सुरक्षा जायजा लेने के 10 दिनों बाद खुला स्कूल

chat bot
आपका साथी