बिभु के डिजाइन कपड़ों में दिल्ली पहुंचीं मिशेल

अमेरिका के राष्ट्रपति बराक ओबामा के साथ उनकी पत्नी मिशेल भी भारत के तीन दिवसीय दौरे पर नई दिल्ली आई हैं। रविवार सुबह राष्ट्रीय राजधानी के पालम एयरपोर्ट पर पहुंची मिशेल ने जो कपड़े पहन रखे थे, उससे उन्होंने सबका ध्यान अपनी ओर आकर्षित किया। नीले, सफेद और काले रंगों

By manoj yadavEdited By: Publish:Sun, 25 Jan 2015 09:09 PM (IST) Updated:Sun, 25 Jan 2015 09:25 PM (IST)
बिभु के डिजाइन कपड़ों में दिल्ली पहुंचीं मिशेल

नई दिल्ली। अमेरिका के राष्ट्रपति बराक ओबामा के साथ उनकी पत्नी मिशेल भी भारत के तीन दिवसीय दौरे पर नई दिल्ली आई हैं। रविवार सुबह राष्ट्रीय राजधानी के पालम एयरपोर्ट पर पहुंची मिशेल ने जो कपड़े पहन रखे थे, उससे उन्होंने सबका ध्यान अपनी ओर आकर्षित किया। नीले, सफेद और काले रंगों वाले मिशेल के कपड़ों को भारतीय मूल के मशहूर अमेरिकी फैशन डिजायनर बिभु महापात्र ने डिजाइन किया है। बिभु का जन्म ओडिशा के राउरकेला में 7 जून, 1972 को हुआ था।

न्यूयॉर्क के रहने वाले महापात्र को महिलाओं के परिधान डिजाइन करने में महारत हासिल है। वह पहले भी अमेरिका की प्रथम महिला के कपड़ों को डिजाइन कर चुके हैं। कुछ दिन पहले मिशेल रैंप पर दिखी थीं और उस दौरान उनके द्वारा पहने कपड़ों को भी बिभु महापात्र ने ही डिजाइन किया था। उन्होंने मिशेल की उन तस्वीरों को शेयर भी किया था।

रविवार सुबह मिशेल जब पति ओबामा के साथ दिल्ली पहुंची, उस वक्त वह अपने कपड़ों की वजह से बेहद खास नजर आ रही थीं। घुटनों तक का उनका ड्रेस प्रिंटेड था। इसमें नीले, सफेद और काले रंगों का बेहतरीन तरीके से इस्तेमाल किया गया था। इसके अलावा उन्होंने नीले रंग से प्रिंटेड कोट पहन रखी थी।

पढ़ेंः ओबामा के साथ मिशेल, मोदी के साथ मैं नहीं: जसोदाबेन

पढ़ेंः जब सबसे पुराना लोकतंत्र, सबसे बड़े लोकतंत्र के गले लगा...

chat bot
आपका साथी