Madhya Pradesh News: लॉकडाउन में रेस्त्रां में चल रही थी पार्टी, लगभग 50 लोगों का थाने तक पैदल जुलूस निकाला

भोपाल में बैरगढ़ इलाके में टोटल लॉकडाउन के दौरान एक रेस्त्रां में चल रही पार्टी पर पुलिस ने रविवार देर रात छापा मारा। यहां पार्टी कर रहे लगभग 50 लोगों को हिरासत में लिया गया।

By TaniskEdited By: Publish:Mon, 10 Aug 2020 08:37 AM (IST) Updated:Mon, 10 Aug 2020 08:37 AM (IST)
Madhya Pradesh News: लॉकडाउन में रेस्त्रां में चल रही थी पार्टी, लगभग 50 लोगों का थाने तक पैदल जुलूस निकाला
Madhya Pradesh News: लॉकडाउन में रेस्त्रां में चल रही थी पार्टी, लगभग 50 लोगों का थाने तक पैदल जुलूस निकाला

भोपाल,जेएनएन। मध्य प्रदेश के भोपाल में बैरगढ़ इलाके में टोटल लॉकडाउन के दौरान एक रेस्त्रां में चल रही पार्टी पर पुलिस ने रविवार देर रात छापा मारा। दैनिक जागरण के सहयोगी प्रकाशन नईदुनिया के अनुसार यहां लगभग 50 लोग पार्टी कर रहे थे, जिन्हें हिरासत में लिया गया है। पुलिस ने रेस्त्रां से लेकर बैरगढ़ थाने तक इनका पैदल जुलूस निकाला। सभी के खिलाफ लॉकडाउन के उल्लंघन का मामला दर्ज किया गया है।

पुलिस के अनुसार, सूचना मिली थी कि हलालपुर मार्ग पर अक्कड़-बक्कड़ रेस्त्रां खुला है। यहां दरवाजे बंद कर लोग अंदर बैठे हुए हैं। जानकारी के अनुसार मौज-मस्ती के लिए किसी ने पार्टी रखी थी। इसमें शामिल होने के लिए बैरगढ़ से लोग आए हैं। इसके बाद पुलिस ने छापा मारा तो कुछ लोग खाना खाते तो कुछ लोग शराब पीते मिले।

आरोपितों में ज्यादातर व्यापारी वर्ग के लोग

आरोपितों में ज्यादातर व्यापारी वर्ग के हैं, जो रुविवार को टोटल लॉकडाउन के दौरान मौज-मस्ती के लिए पार्टी कर रहे थे। बैरगढ़ थाना प्रभारी शिवपाल सिंह कुशवाहा का कहना है कि रेस्त्रां से लगभग 50 लोगों को हिरासत में लिया गया है। इन सभी के खिलाफ लॉकडाउन के उल्लंघन का मामला दर्ज किया जाएगा। पुलिस ने सूची बनाना शुरू कर दी है। रेस्त्रां के मैनेजर को भी हिरासत में लिया गया है। उसके खिलाफ भी मामला दर्ज किया जाएगा। यहां से शराब की कुछ बोतलें भी बरामद की गई हैं।

मध्य प्रदेश में कोरोना के 38 हजार 157 मामले 

स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार मध्य प्रदेश में कोरोना वायरस (COVID-19) के 38 हजार 157 मामले सामने आ गए हैं। इनमें से 8,827 एक्टिव केस है। 28,353 लोग ठीक हो गए हैं और 977 लोगों की मौत हो गई है। वहीं भारत में वहीं, देश में  अब तक 21 लाख 53 हजार 011 मामले सामने आ गए हैं। इनमें से छह लाख 28 हजार 747 एक्टिव केस हैं। 14 लाख 80 जार 885 मरीज ठीक हो गए हैं और 43 हजार 379 मरीजों की मौत हो गई है। दो करोड़ 41 लाख छह हजार 535 सैंपल टेस्ट हुए हैं। रिकवरी 68.78 फीसद और मत्यु दर 2.01 फीसद हो गया है। ये आंकड़े रविवार सुबह आठ बजे तक के हैं।  

chat bot
आपका साथी