सोशल मीडिया पर फैली इंदौर में ताजिये निकालने की अफवाह, सड़कों पर उमड़ी भीड़

लॉकडाउन के बावजूद ताजिए के लिए लोगों के इकट्ठा होने की जानकारी मिलते ही पुलिस अफसर सक्रिय हुए और सड़कों पर खड़े लोगों से घर जाने का आग्रह किया।

By Arun Kumar SinghEdited By: Publish:Mon, 31 Aug 2020 06:15 AM (IST) Updated:Mon, 31 Aug 2020 08:10 AM (IST)
सोशल मीडिया पर फैली इंदौर में ताजिये निकालने की अफवाह, सड़कों पर उमड़ी भीड़
सोशल मीडिया पर फैली इंदौर में ताजिये निकालने की अफवाह, सड़कों पर उमड़ी भीड़

इंदौर, राज्‍य ब्‍यूरो। कोरोना वायरस के कारण जिला प्रशासन ने धार्मिक जुलूस, ताजिये और झांकी आदि निकालने पर प्रतिबंध लगा रखा है। इस बीच रविवार को सोशल मीडिया पर अफवाह फैल गई कि इंदौर शहर में सरकारी ताजिया निकाला जा रहे हैं। इसके बाद सड़कों पर भीड़ उमड़ पड़ी। लोग ताजिये देखने की उम्मीद में राजवाड़ा, पंढरीनाथ और इमामबाड़ा इलाके में आने लगे। 

पुलिस ने लोगों को भेजा घर, सड़कों पर लगाए बैरिकेड

लॉकडाउन के बावजूद ताजिए के लिए लोगों के इकट्ठा होने की जानकारी मिलते ही पुलिस अफसर सक्रिय हुए और सड़कों पर खड़े लोगों से घर जाने का आग्रह किया। फिर राजवाड़ा से कर्बला तक के पहुंच मार्ग पर बैरिकेड लगाए। यशवंत रोड, जवाहर मार्ग, मच्छी बाजार पुल, मोती तबेला क्षेत्र में तैनात पुलिस जवानों ने वाहन चालकों को रोका और घर भेजा। 

पश्चिम क्षेत्र के एसपी महेंद्र जैन ने पुलिस बल के साथ पैदल मार्च किया। पुलिस अफसरों ने लोगों से कहा कि अफवाह पर ध्यान न दें, रविवार को लॉकडाउन रहता है। प्रशासन ने किसी भी तरह की रैली, धार्मिक जुलूस को अनुमति नहीं दी है। राजवाड़ा, जवाहर मार्ग पर नगर निगम ने भी अपने वाहनों से लोगों से घरों में रहने की अपील की। 

मन्नती शेर को पहुंचाया घर 

 कर्बला की तरफ जाने वाले मार्ग पर एक बच्चा मन्नती शेर बनकर आया था। उसके स्वजन ने बताया कि उन्हें पता चला कि ताजिये निकलेंगे। बाद में अफसरों ने मन्नती शेर को बाइक पर बैठाकर घर की तरफ रवाना किया। इसके बाद राजवाड़ा क्षेत्र को सील कर दिया गया।

chat bot
आपका साथी