Weather Update: अमृतसर में भारी बारिश, जानें अपने राज्य में मौसम का हाल

देश के कई हिस्सों में हो रही लगातार बारिश के कारण देश के कई हिस्सों में भारी बारिश हो रही है।

By Ayushi TyagiEdited By: Publish:Sun, 26 Jul 2020 10:38 AM (IST) Updated:Sun, 26 Jul 2020 02:38 PM (IST)
Weather Update: अमृतसर में भारी बारिश, जानें अपने राज्य में मौसम का हाल
Weather Update: अमृतसर में भारी बारिश, जानें अपने राज्य में मौसम का हाल

नई दिल्ली, एजेंसियां। देश के कई हिस्सों में लगातार भारी बारिश हो रही है। मौसम विभाग के मुताबिक, उत्तर प्रदेश के  बस्ती, गोंडा, बाराबंकी, बहराइच, मुरादाबाद, बिजनौर जिलों और आसपास के क्षेत्रों में कुछ स्थानों पर अगले तीन घंटे के दौरान गरज और बिजली के साथ बारिश होने की संभावना है। उधर दूसरी तरफ कई राज्यों में बारिश के बाद आई बाढ़ के कारण स्थिति चिंताजनक बनी हुई है। बिहार मुजफ्फरपुर जिले के कुछ हिस्सों में लगातार बारिश के कारण बाढ़ आ गई है।  इन सबके बीच पंजाब के अमृतसर में  बारिश शुरु हो गई है।  

बिहार में राहत और बचाव कार्य जारी 

- बिहार में राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया बल (एनडीआरएफ) के जवानों ने बाढ़ प्रभावित भवानीपुर, मोतिहारी में लगभग 37 लोगों को बचाया है। दरअसल, बाढ़ के कारण वह लोग जिस नाव में यात्रा कर रहे थे, उसका इंजन फेल हो गया था।

उत्तर प्रदेश: पूर्वांचल में मौसम का रुख बदला

- पूर्वांचल में मौसम का रुख बदला हुआ है बादलों की आवाजाही बनी हुई है। मौसम विभाग के अनुसार, वातावरण में पर्याप्‍त नमी होने की वजह से बारिश की आशंका बरकरार है।

दिल्ली एनसीआर में दिनभर छाए रहेंगे बादल

मौसम विभाग के अनुसार दिल्ली-एनसीआर में रविवार को दिनभर बादल छाए रह सकते हैं। हल्की बारिश होने की भी संभावना है। इस दौरान अधिकतम तापमान 36 डिग्री और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस रहने की उम्मीद है।

भारत में इस साल मानसून के दौरान बारिश में भारी कमी आने की चेतावनी दी गई है। एक अमेरिकी एजेंसी के मुताबिक, उत्तर एवं मध्य भारत में सामान्य से काफी कम बारिश हो सकती है। राष्ट्रीय महासागरीय एवं वायुमंडलीय प्रशासन ([एनओएए)] का यह अध्ययन शुक्रवार को सामने आया है। इसमें दक्षिण एशियाई मानसून क्षेत्र में 'मानसून निम्न दबाव तंत्र' (एमएलपीएस) के उल्लेखनीय हद तक घटने का अनुमान जताया गया है। भारतीय उपमहाद्वीप क्षेत्र में बारिश का मुख्य कारण यही मानसून निम्न दबाव तंत्र ही है। उत्तर और मध्य भारत में सालाना जितनी बारिश होती है, उसमें आधा से ज्यादा बारिश के लिए यही फैक्टर मेहरबान होता है। अध्ययन में कहा गया है कि मानसून निम्न दबाव तंत्र में बदलाव की कोई भी वजह हो सकती है।

chat bot
आपका साथी