महिला कांस्टेबल का पीछा कर रहा था IB अफसर, पकड़े जाने पर हुआ ये खुलासा

पीड़िता की शिकायत के बाद पंतनगर पुलिस स्टेशन में एफआइआर दर्ज की गई और रविवार को आरोपी को गिरफ्तार किया गया।

By Manish PandeyEdited By: Publish:Wed, 13 Nov 2019 05:01 PM (IST) Updated:Wed, 13 Nov 2019 05:08 PM (IST)
महिला कांस्टेबल का पीछा कर रहा था IB अफसर, पकड़े जाने पर हुआ ये खुलासा
महिला कांस्टेबल का पीछा कर रहा था IB अफसर, पकड़े जाने पर हुआ ये खुलासा

मुंबई, पीटीआइ। मुंबई पुलिस ने घाटकोपर इलाके में एक महिला पुलिस कांस्टेबल का कथित रूप से पीछा करने के आरोप में 35 वर्षिय इंटेलिजेंस ब्यूरो (आईबी) के एक अधिकारी को गिरफ्तार किया है।

पंत नगर पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि रूपेश कुमार को रविवार को उसके एंटॉप हिल रेजिडेंस से गिरफ्तार किया गया था।

उन्होंने कहा कि रूपेश और पीड़िता एक-दूसरेको जानते थे। दोनों छत्रपति शिवाजी महाराज अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर तैनात थे। बाद में पीड़िता का मुंबई पुलिस की सामाजिक शाखा में ट्रांसफर हो गया। तब से दोनों के बीच बातचीत बंद हो गई।

अधिकारी ने बताया कि जब पीड़िता ने उससे बात करना बंद कर दिया तो आरोपी ने उसका पीछा करना शुरू कर दिया। पीड़िता की शिकायत के बाद पंतनगर पुलिस स्टेशन में एफआइआर दर्ज की गई और रविवार को आरोपी को गिरफ्तार किया गया।

पंतनगर पुलिस स्टेशन के वरिष्ठ निरीक्षक संजय भालेराव ने कहा, 'हमने आरोपी को धारा 354 डी (पीछा करने) के तहत गिरफ्तार किया और अदालत में पेश किया। अदालत से उसे जमानत मिल गई है।'

chat bot
आपका साथी