आंध्र-ओडिशा में भारी बारिश से 27 की मौत

हैदराबाद। फेलिन के प्रकोप से निबटने के बाद अब आंध्र प्रदेश और ओडिशा में भारी बारिश ने कहर बरपा रखा है। आंध्र प्रदेश में पिछले चार दिनों से लगातार हो रही बारिश के कारण अब तक 17 लोगों के मरने की खबर है, जबकि 67 हजार से ज्यादा लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया है। वहीं, ओडिशा में भी भारी बरसा

By Edited By: Publish:Fri, 25 Oct 2013 07:41 PM (IST) Updated:Fri, 25 Oct 2013 07:49 PM (IST)
आंध्र-ओडिशा में भारी बारिश से 27 की मौत

हैदराबाद। फेलिन के प्रकोप से निबटने के बाद अब आंध्र प्रदेश और ओडिशा में भारी बारिश ने कहर बरपा रखा है। आंध्र प्रदेश में पिछले चार दिनों से लगातार हो रही बारिश के कारण अब तक 17 लोगों के मरने की खबर है, जबकि 67 हजार से ज्यादा लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया है। वहीं, ओडिशा में भी भारी बरसात से 10 लोगों के मरने की खबर है। यहां 85 हजार लोगों को प्रभावित क्षेत्रों से बाहर निकाला गया है।

पढ़ें: फेलिन तूफान ने फैलाई दहशत, अलर्ट

आंध्र प्रदेश में प्रभावित लोगों के लिए बनाए गए 135 राहत शिविरों पर भी बारिश का प्रभाव पड़ा है। बारिश में फंसे लोगों को बचाने के लिए एनडीआरएफ की नौ टीमों को लगाया गया है। कई छोटी-बड़ी नदियां उफान पर हैं, जिससे बाढ़ का खतरा बढ़ गया है। अधिकारियों के मुताबिक 3050 मकानों को क्षति पहुंची है। तकरीबन ढाई लाख हेक्टेयर में धान, मक्का, कपास और चना के फसलों को भी भारी नुकसान हुआ है। कुर्नूल जिले के श्रीसैलम जाने वाले मार्ग के भूस्खलन के कारण अवरुद्ध होने की खबर है। उत्तार-पूर्वी मानसून और बंगाल की खाड़ी में हवा के कम दबाव के कारण राज्य के कई हिस्सों को बारिश से जूझना पड़ रहा है।

वहीं, ओडिशा के गंजम, गजपति, रायगढ़ और नयागढ़ जिलों के अलावा अन्य तटीय इलाकों में लाखों लोग बाढ़ की चपेट में हैं। बारिश के कारण राज्य में दस लोगों के मरने की खबर है, जबकि 85 हजार लोगों को सुरक्षित निकाला गया है। राज्य के राहत एवं आपदा प्रबंधन मंत्री एसएन पात्रो के मुताबिक गंजम जिले की स्थिति सबसे ज्यादा खराब है।

मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर

chat bot
आपका साथी