ओपिनियन पोल: गुजरात और हिमाचल में केसरिया परचम

ओपीनियन पोल में गुजरात के 18,243 लोगों ने हिस्सा लिया। इस पोल के मुताबिक भाजपा को गुजरात की कुल 182 सीटों में से 115 से 125 सीट मिलने की संभावना बताई जा रही है।

By Gunateet OjhaEdited By: Publish:Tue, 24 Oct 2017 10:54 PM (IST) Updated:Wed, 25 Oct 2017 07:58 AM (IST)
ओपिनियन पोल: गुजरात और हिमाचल में केसरिया परचम
ओपिनियन पोल: गुजरात और हिमाचल में केसरिया परचम

नई दिल्ली, जेएनएन। गुजरात और हिमाचल प्रदेश में साल के अंत में होने वाले विधानसभा चुनाव में भाजपा की जीत लगभग तय मानी जा रही है। इंडिया टुडे ग्रुप और एेक्सिस माइ इंडिया द्वारा किए गए संयुक्त सर्वे में जनता ने भाजपा को अपनी पहली पसंद बताया है। इस ओपीनियन पोल में गुजरात के 18,243 लोगों ने हिस्सा लिया। इस पोल के मुताबिक भाजपा को गुजरात की कुल 182 सीटों में से 115 से 125 सीट मिलने की संभावना बताई जा रही है। वहीं कांग्रेस को 57 से 65 सीट मिल सकती है।

वहीं, हिमाचल प्रदेश के ओपीनियन पोल में 6936 लोगों ने हिस्सा लिया। यहां भी जनता ने भाजपा की जीत पर ही मुहर लगाई है। पोल के मुताबिक भाजपा हिमाचल में कुल 68 सीटों में से 43 से 47 सीट के साथ बहुमत के साथ सरकार बनाएगी जब कि कांग्रेस 21 से 25 सीटों के साथ दूसरे नंबर पर रहेगी।

गुजरात में मुख्यमंत्री पद के लिए रूपाणी नंबर-1 उम्मीदवार

गुजरात में मुख्यमंत्री पद की दौड़ में भाजपा उम्मीदवार विजय रूपाणी लोगों की पहली पसंद है। ओपनियन पोल में 34 फीसदी वोट के साथ विजय रुपाणी राज्य में मुख्यमंत्री पद की पहली पसंद दिखे। 19 फीसदी वोटों के साथ कांग्रेस नेता शक्ति सिंह गोहिल मुख्यमंत्री पद की रेस में दूसरे स्थान पर रहे।

यह भी पढ़ेंः हिमाचल चुनाव: सत्ताधारी कांग्रेस को सता रहा इस पुराने रिकॉर्ड का डर

यह भी पढ़ेंः गुजरात चुनाव में अातंकी हाफिज सईद का सहारा भी ले सकती है कांग्रेसः पटेल

chat bot
आपका साथी